
देवघर। उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय की अध्यक्षता में पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन को लेकर समाहरणाल सभागार में संबंधित जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि दिनांक-19 से 21 जनवरी, 2020 तक देवघर जिला अंतर्गत पल्स पोलियों अभियान का आयोजन किया जाएगा, जिसके तहत पूरे जिले के 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पहले दिन बूथ पर एवं दूसरे तथा तीसरे दिन घर-घर जाकर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बच्चों को पिलायी जाएगी।
बैठक में पल्स पोलियो टीकाकरण की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त द्वारा माइक्रोप्लान व ट्रेनिंग प्लान से जुड़ी विस्तृत जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गयी। साथ ही अधिकारियों को निदेशित किया कि दिनांक-12.01.2020 प्लान उपलब्ध कराया जाय। साथ हीं उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर एवं बूथ लेवल पर टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जाय एवं बच्चों को दवा पिलायें जाने के क्रम में दवा के एक्सपाइरी तिथि आदि का भी चेक कर लिया जाय। उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निदेश दिया कि प्रशिक्षण का कार्य बेहतर तरीके से कराया जाय, साथ ही सभी स्वास्थ्य केंद्रों एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों पर समय से पोलियो की खुराक पहंुचाना सुनिश्चित करंे।
उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निदेशित किया कि वैसे क्षेत्र जहाँ पर विगत वर्षों में पल्स पोलियो अभियान में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नही रहा है, उन सभी जगहों में स्वयं विजिट कर ग्राम सभा एवं जागरूकता के माध्यम से लोगो को जागरूक करें। उपायुक्त ने बैठक के माध्यम से सभी को निदेशित किया कि पोलियो से संबंधित बच्चों को पोलियो की खुराक देने, प्रशिक्षण एवं सभी केंद्रों पर पोलियो खुराक की उपलब्धता आदि के कार्य बेहतर तरीके से व जिम्मेदारी के साथ किया जाय।
■ सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में ईलाज हेतु आने वाले मरीजों हेतु मूलभुत व्यवस्थाओं की जरूरतों की सूची उपायुक्त कार्यालय को करें समर्पित…..
समीक्षा के क्रम में उपायुक्त द्वारा देवघर जिलान्तर्गत सभी एम०टी०सी० की जानकारी ली गयी तथा संबंधित सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि एम०टी०सी० केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों, उपस्वास्थ्य केंद्रों में बिजली, पेयजलापूर्ति, शौचालय आदि के जीर्णोद्धार हेतु प्रपोजल तैयार कर जिला को उपलब्ध करायें, ताकि उसके अनुरूप कार्रवाई की जा सके। साथ हीं कहा गया कि इस हेतु उनके द्वारा सभी एम०टी०सी० केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों एवं उपस्वास्थ्य केंद्रों का स्वयं से भ्रमण कर अवलोकन किया जाय कि इन जगहों पर वास्तव में किन चीजों की आवश्यकता है और सभी मूलभुत सुविधाएं वहां उपलब्ध है या नहीं। तत्पश्चात भौतिक सत्यापन के आधार पर आगे की कार्रवाई हेतु प्रपोजल तैयार कर उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें।
■ 19 से 21 जनवरी तक चलने वाली पल्स पोलियों अभियान का करें सघन निरीक्षणः उपायुक्त….
बैठक के दौरान उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने सिविल सर्जन व संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि 19 से 21 जनवरी तक चलने वाले पल्स पोलियों अभियान का सघन निरीक्षण करें, ताकि अभियान में किसी भी स्तर पर कोई भी चूंक न हो। इसके अलावा उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सीडीपीओं, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने में सभी अपना पूर्ण योगदान दें।
बैठक में उपरोक्त के अलावे सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती अनिता कुजूर, सर्विलांस मेडिकल पदाधिकारी डॉ0 धृब महाजन, सभी प्रखंड के एम0ओ0आई0सी0 एवं संबंधित अधिकारी व अन्य उपस्थित थे।



