
देवघर।
जिले के उपायुक्त नैंसी सहाय के आदेशानुसार कड़ाके की ठंड और वर्तमान में शीतलहरी के प्रकोप को देखते हुए सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों, मदरसा, आंगनबाड़ी केंद्र, उच्चतर शैक्षणिक संस्थानों के बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों के समय में परिवर्तन करते हुए पूर्वाहन 10 बजे से अपराहन 03:00 बजे तक के लिए निर्धारित किया जाता हैं।इस संबंध में संबंधित विभागों के आला अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश भी उपायुक्त द्वारा दिया गया हैं।



