
देवघऱ। उपायुक्त के रूप में श्रीमती नैन्सी सहाय ने पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा से पदभार ग्रहण किया। महत्वपूर्ण अभिलेखो पर हस्ताक्षर कर एक दूसरें को पदभार सौंपने और ग्रहण करने की प्रक्रिया पूर्ण की।
इस दौरान निवर्तमान उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने उपायुक्त नैन्सी सहाय को नये पदस्थापना के लिए अपनी शुभकामनाएं और बधाई दी। इस दौरान उन्होंने मीडिया बंधुओं से बातचीत करते हुए कहा कि तकरीबन सवा दो साल का कार्यकाल बहुत ही स्वर्णीमय रहा। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ देवघर की जनता का सहयोग भी मिलता रहा। एम्स, एयरपोर्ट, नैयाडीह व बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर का सौन्दर्यीकरण करने का मौका मिला। बाबा बासुकीनाथ के बाद बाबा बैद्यनाथ और अब बाबा पारसनाथ की सेवा का मौका मिला है। सभी देवघरवासियों के हरसंभव सहयोग के लिए धन्यवाद।
इसके पश्चात पत्रकार बंधुओं को संबोधित करते हुए उपायुक्त नैन्सी सहाय ने कहा कि देवघर जिला की अंतराष्ट्रीय छवि को और भी बेहतर बनाना हमारी प्राथमिकता होगी। इसके अलावे समाज की अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनका उद्देश्य होगा। इसके अलावे उन्होंने कहा कि देवघर के विकास के लिए जो सरकार ने मुझे दायित्व सौपा है, उस पर शत्प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगी।
इस मौके पर उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने कहा कि अपने कार्यकाल में जिले को विकास के रास्ते पर ले जाने का हर संभव प्रयास करेंगी और सभी के सहयोग से इसमें उन्हें सफलता भी मिलेगी। उन्होंने जिले के सभी अधिकारियों व पत्रकार बंधुओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी के सहयोग से देवघर जिला को और भी नई उचाईओं पर ले जाने का प्रयास करेंगी।
श्रीमती नैन्सी सहाय 2014 बैच की आईएएस आॅफिसर है। इससे पूर्व साहेबगंज में उप विकास आयुक्त के पद पर कार्यरत थी।



