Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » DEOGHAR NEWS: किसानों को घर बैठे खाद बुकिंग की सुविधा, जिले में FSS प्रणाली का शुभारंभ
Breaking News

DEOGHAR NEWS: किसानों को घर बैठे खाद बुकिंग की सुविधा, जिले में FSS प्रणाली का शुभारंभ

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 25, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

देवघर: झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से उर्वरक बिक्री व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल (FSS) प्रणाली का देवघर जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुभारंभ किया गया। इस नई व्यवस्था के तहत किसान ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे उर्वरक की बुकिंग कर सकेंगे।

सूचना भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन देवघर विधायक सुरेश पासवान और उप विकास आयुक्त पीयूष कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी, उप परियोजना निदेशक एटीएमए, जिला उद्यान पदाधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अलावा जिले के करीब 250 उर्वरक विक्रेता शामिल हुए।

ऑनलाइन बुकिंग के जरिए मिलेगा निर्धारित मात्रा में उर्वरक

FSS प्रणाली के तहत किसानों को उर्वरक की बुकिंग के लिए ऑनलाइन माध्यम का इस्तेमाल करना होगा। इसके लिए किसान को अपनी आधार संख्या और भूमि से संबंधित आवश्यक विवरण उपलब्ध कराना होगा।

अधिकारियों के अनुसार किसान की उपलब्ध भूमि और संबंधित फसल की आवश्यकता के आधार पर निर्धारित मात्रा में ही उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इससे आवश्यकता से अधिक उर्वरक के इस्तेमाल को नियंत्रित करने और वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

नई तकनीक से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर

कार्यक्रम में विधायक सुरेश पासवान ने कहा कि कृषि देश की अर्थव्यवस्था और लोगों की आजीविका का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ कृषि क्षेत्र में नई तकनीक का उपयोग जरूरी है।

उन्होंने FSS जैसी तकनीक आधारित व्यवस्था से किसानों को मिलने वाली सुविधा और उर्वरक वितरण में पारदर्शिता पर जोर दिया। विधायक ने किसानों और उर्वरक विक्रेताओं से नई व्यवस्था को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।

तकनीकी समस्या होने पर प्रखंड स्तर पर मिलेगा सहयोग

उप विकास आयुक्त पीयूष कुमार सिन्हा ने FSS को तकनीक आधारित नई व्यवस्था बताते हुए कहा कि प्रारंभिक चरण में यदि किसानों या उर्वरक विक्रेताओं को किसी तरह की तकनीकी अथवा व्यवहारिक समस्या आती है, तो इसकी जानकारी विभाग को दी जानी चाहिए।

उन्होंने बताया कि किसान या उर्वरक विक्रेता किसी समस्या की स्थिति में अपने संबंधित प्रखंड के बीटीएम (ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर) अथवा संबंधित प्रखंड के पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। विभाग की ओर से समस्या के समाधान के लिए आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

अधिकृत विक्रेता से ही खाद खरीदने की अपील

कार्यक्रम में उर्वरक विक्रेताओं से FSS प्रणाली को सफलतापूर्वक लागू करने में विभाग का सहयोग करने तथा किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराने की अपील की गई।

साथ ही किसानों से कहा गया कि वे उर्वरक की खरीद केवल अधिकृत विक्रेताओं से करें और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही उर्वरक प्राप्त करें। अधिकारियों ने नई व्यवस्था के माध्यम से उर्वरक वितरण को अधिक पारदर्शी और जरूरत आधारित बनाने पर जोर दिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: सेवा संकल्प यात्रा में जमशेदपुर के प्रदीप मुखर्जी से पीएम मोदी ने किया संवाद, ‘जोहार’ कहकर पूछा यात्रा का अनुभव

September 25, 2026

Jamshedpur News :एग्रिको में दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू, 15 लाख की लागत से बनेगा भव्य पंडाल

September 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए 26 सितंबर को कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित, ऑनलाइन चलेंगी क्लास

September 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.