सरायकेला-डेंगू व चिकनगुनिया को ले घर-घर जागरुकता अभियान चलाने का निर्देश

401
AD POST

गम्हरिया
—–
राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रए गम्हरिया में एमपीडब्ल्यू के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्हें मलेरिया तथा चिकनगुनिया रोग से संबंधित जानकारी देते हुए इसके लिए आदित्यपुर नगर पर्षद क्षेत्र में जागरुकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ0 केके शहगल ने उन्हें बताया कि अचानक सिर दर्द के साथ तेज बुखार आना इस बीमारी की पहचान है। यह एडिस मच्छड़ के शरीर के निचले हिस्से में काटने से होता है। यह मच्छड़ काफी समय से पानी जमे स्थानों पर पाया जाता है। इसकी जानकारी घर-घर जाकर लोगों को देते हुए उनके घरों में जमा पानी को निकालकर दवा छिड़काव का निर्देश दिया। इस मौके पर उक्त रोगों से बचाव की जानकारी भी उन्हें दी गई। जागरुकता अभियान के संचालन हेतु प्रत्येक वार्डों के लिए अलग-अलग कमेटी का गठन भी इस दौरान किया गया। इस मौके पर जिला सिविल सर्जन डॉ0 एके सिन्हा, स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ0 बलराम मुर्मु, एनवीभीडी तनुष्मिता नायक, मलेरिया निरीक्षक चन्द्रदीप राम, संतोष साहू, जीतेन्द्र कुमार समेत काफी संख्या में एमपीडब्ल्यू उपस्थित थे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

15:38