अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद खिलाएगी यात्रियों को लड्डू
जमशेदपुर।
टाटा से दरभंगा नियमित ट्रेन चलाने की पुरानी मांग समर स्पेशल के साथ एक कदम आगे बढ़ी है एक दिन के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलने के बाद रेल्वे ने समर स्पेशल के रूप मे टाटानगर से दरभंगा तक एक माह तक प्रति सप्ताह एक दिन ट्रेन चलाने के निर्णय ले कर मिथिला क्षेत्र के लाखों यात्रियों को तोहफा दिया है यह ट्रेन 31 मई मंगलवार को रात्री 8.30 बजे टाटा नगर से रवाना होगी और 11.00 बजे दिन मे दरभंगा पहुंचेगी ट्रेन के लिए लगातार प्रयाश करने वाली अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद ने दरभंगा जानेवाली यात्रियों को लड्डू खिला कर विदा करने का निर्णय लिया है । परिषद के महासचिव प्रमोद कुमार झा ने टाटानगर से दरभंगा स्पेशल ट्रेन चालू करवाने के लिए रेल मंत्री सुरेशप्रभु, रेल राज्य मंत्री मनोज कुमार सिन्हा और सांसद बिद्युत बरन महतो का निरंतर और प्रभावी प्रयशा के लिए बधाई संदेश भेजा है। अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद के अध्यक्ष अमलेश झा महा सचिव प्रमोद कुमार झा ने अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद के सदस्य समेत मैथिली भाषियों से स्टेशन पर रात्री 7.00 बजे आने का आग्रह किया है साथ ही उनहोने यह भी आग्रह किया है की जो भी यात्री पुरुलिया बोकारो चंदरपुर धनबाद मधुपुर जशिडीह झाझा किउल बरोनी समस्तीपुर दरभंगा सीतामढ़ी जयनगर आदि जगहो की यात्रा करनेवाले यात्री को अपना टिकट टाटा दरभंगा ट्रेन मे सुरक्षित करा लें जो प्रति सप्ताह टाटानगर से मंगलवार को दरभंगा से बुधवार को रवाना होगी । श्री झा ने पत्र के मधायम से रेल मंत्री और चेयरमेन से स्पेशल ट्रेन के नाम पर सामान्य ट्रेन की बनसपति समर स्पेशल ट्रेन के लिए ज्यादा भाड़ा वसूलने को यात्री हित के विपरीत बताया है ।




