मुंबई टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री (Cyrus Mistry )का सड़क हादसे में निधन हो गया. पालघर के एसपी ने हादसे में उनकी मौत की पुष्टि की है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री की रविवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. उनकी कार महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकरा गई. उन्होंने बताया कि मिस्त्री मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मिस्त्री की मर्सिडीज कार रोड डिवाइडर से टकरा गई थी। कार में कुल चार लोग सवार थे। इस एक्सीडेंट में मिस्त्री समेत दो लोगों की मौत हुई है। दुर्घटना के बाद मिस्त्री को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
पालघर के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने बताया, ‘मिस्त्री जिस कार में सवार थे, उसका नंबर MH-47-AB-6705 है। एक्सीडेंट दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अहमदाबाद से मुंबई के रास्ते में सूर्या नदी के पुल पर हुआ। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बाकी दो लोग घायल हो गए।’




