
जमशेदपुर।


विपक्ष के पास कोई मुद्दा नही रहता है इस कारण विपक्ष हंगामा और बवाल सत्र करता है। ताकि विधानसभा सत्र न चले। उक्त बाते जल्द ही शुरु होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र पर विपक्ष के द्रारा सरकार के घेरे जाने के सवाल के जबाब में मंत्री सीपी सिंह ने कही । उन्होने कहा कि विपक्ष के किसी मुद्दे को उठाए या भाषण दे या सरकार को कठघरे में खडा करे या शब्दो को बाण चलाईए।लेकिन वो क्यो करेगा विपक्ष क्योकि उनके पास तो कोई मुद्दे नही रहते है विपक्ष का एक ही मकसद रहता है कि वे हंगामा करे ताकि सत्र न चल सके।और फिर सत्ता पक्ष पर आरोप लगाते है कि सत्र छोटा है। उन्होने कहा कि सत्र के बारे मे कहा कि छोटा है या बड़ा हो जो भी उसका सदुपयोग विपक्ष क्यो नही करता है उन्होने कहा कि इसी प्रकार 20 दिन तक चलनेवाले बजट सत्र को इनलोगो के द्रारा चलने नही दिया गया। उन्होने कहा कि साफ तौर पर कहा कि इस प्रकार का प्रशऩ विपक्ष से किया जाना चाहिए वे क्यो नही सत्र चलने देते है। उन्हेतो मौका दिया जाता है सरकार की कामिया को उठाना चाहिए लेकिन वे उठाते नही है उन्होने कहा कि हमारे द्रारा बहस का प्रस्ताव लाया जाता है लेकिन वे बहस से भाग जाते है।

