
Corona ने फिर एक बार अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। जब Corona के मामले काम हो रहे थे तो लोगो के अंदर खुशी थी लेकिन जब फिर एक बार Corona ने तेजी पकड़ी है ये देखते हुए लोगो के mn मे संका है कि क्या फिर एक बार Lockdown लग सकता है। लोगो कि उलझने फिर एक बार बढ़ गई है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 47,262 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,17,34,058 हो गई है जबकि 275 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,60,441 हो गई है। वहीं देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3,68,457 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,12,05,160 है।


इस बात से भी मना नहीं किया जा सकता है की लोग भी ज्यादा लगरवाह है गए थे। जो लोग पहले घर से नहीं निकलते थे Corona के वजह से वही लोग आज कहते ह की Corona सरकार द्वारा लाया गया था Corona कभी था ही नहीं। आज इन्हीं सब लोगो कि लापरवाहीं से फिर एक बार भारत Corona की चपेट में आ चूका है।
अलग-अलग राज्यों की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन और स्वास्थ्य अधिकारियों की मानें तो कोरोना के संक्रमण का मामला थम नहीं रहा है। महाराष्ट्र में कोरोना के 28,699 नए मामले सामने आए हैं और 132 लोगों की मौत हुई है। मृतकों की यह संख्या पिछले साल के 20 नवंबर के बाद से अब तक का सबसे ज्यादा है। यहां अब 2,30,641 मरीजों का उपचार चल रहा है।
मुंबई में 3,514 नए मामले सामने आए, जबकि पुणे में 5,722 नए मामले सामने आए। कर्नाटक की बात करें तो यहां चार महीने के अंतराल के बाद कोविड-19 के 2,010 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया कि यहां अब 15,595 मरीजों का उपचार चल रहा है।
केरल में कोविड-19 के 1,985 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 लाख से ज्यादा हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि 10 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,517 हो गई। ओडिशा में कोरोना के 113 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर यहां 3,39,076 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यहां अब 898 मरीजों का उपचार चल रहा है।
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 492 नए मामले सामने आए हैं, जो कि पिछले दो महीने में सबसे ज्यादा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हालिया बुलेटिन में बताया गया कि यहां अब 2,616 मरीजों का उपचार चल रहा है। जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 157 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,28,679 हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में दो और मरीजों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यहां अब 1,410 मरीजों का उपचार चल रहा है।
सिक्किम में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर यहां 6,208 हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में 42 मरीजों का उपचार चल रहा है। इधर बिहार की राजधानी पटना में कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे फिर पैर पसारने लगा है। सरिस्ताबाद के 70 फुट स्थित बुद्धिजीवी नगर में एक ही परिवार के आठ व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले। जिससे एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या जिले में 300 पहुंच गयी है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीजों की संख्या 4,411 तक पहुंच गई और इसमें से 1030 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं. यही नहीं संक्रमण की वजह से बीमारी भी बढ़ रही है, 165 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।

