JAMSHEDPUR -गुड्डू गुप्ता के नेतृत्व में जमशेदपुर के कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिष्ठा रैली में भाग लेने लखनऊ रवाना हुए

0 380
AD POST

JAMSHEDPUR

AD POST

गुड्डू गुप्ता के नेतृत्व में जमशेदपुर के कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिष्ठा रैली में भाग लेने लखनऊ रवाना हुए। करीब दस गाड़ी में लगभग 50 कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार को 2 बजे सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए रवाना हुए। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर कार्यकर्ता लखीमपुर में मारे गए किसानों के विरोध में लखनऊ जा रहे है। राजधानी रांची से बन्ना गुप्ता भी अपने समर्थकों के साथ लखनऊ के लिए रवाना हुए। राहुल ग़ांधी व प्रियंका ग़ांधी के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा किये जा रहे रवैये से नाराज कांग्रेस के कार्यकर्ता देश भर से लखनऊ पहुंच रहे है। बिना किसी कारण के अपने नेता प्रियंका ग़ांधी को यूपी सरकार के द्वारा नजरबंद किये जाने को बन्ना गुप्ता ने लोकतंत्र की हत्या बताया है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

07:28