
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तमिलनाडु मे चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे । हमेशा कि तरह मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चीन को पता था कि हमारे पीएम भारत के हितो से समझौता कर लेंगे। आरएसएस पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पिछले 6 सालो से निर्वाचित संस्थानों और फ्री प्रेस पर लगातार व्यवस्थित हमला किया गया है। राहुल गांधी ने इस दौरान यह भी कहा कि मै करप्ट नहीं हूं इसलिए बिजपी 24 घंटे मुझोर हमला करती है।


राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र एक झटके में नहीं खत्म होता है यह धीरे धीरे खत्म होता है। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ने संस्थानों के संतुलन को तबाह कर दिया है। राहु गांधी ने महिलाओं के आरक्षण की भी बात पर जोर दिया,। उन्होंने कहा कि हर जगह भरतीय पुरुषों को महिलाओं को भी उसी नजर से देखना चाहिए जिससे वो खुद को देखते हैं।
बता दे राहु गांधी ने रिलायंस और अडानी पर आरोप भी लगाया उन्होंने कहा कि सवाल यह नहीं है कि पीएम मोदी उपयोगी हैं या व्यर्थ हैं, सवाल ये है कि वो किसके लिए उपयोगी हैं, पीएम मोदी दो लोगों के लिए काफी उपयोगी हैं, ‘हम दो हमारे दो’ ये लोग पीएम का इस्तेमाल अपनी संपत्ति बढ़ाने के लिए कर रहे हैं, इनके लिए पीएम मोदी उपयोगी हैं, और गरीबों के लिए व्यर्थ हैं।

