
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में 86 बस्ती को मालिकाना हक एवं टाटानगर क्षेत्र के जनसमस्या में रेल भूमि पर बसे बस्ती संजय नगर, ट्राफिक कॉलोनी, किताडीह ग्वालापट्टी, पोस्तुनगर, रामनगर, गॉधीनगर को मालिकाना हक देने, 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने, शुद्ध पानी की सप्लाई करने, सड़क नाली का मरम्मती करने के अलावा बंद हो रहे कंपनी, बढ़ रही बेरोजगारी के
मुद्दों को जोरदार ढंग से उठाया गया, डी बी चौक पहुँच कर सभा हुई, इसके बाद पदयात्रा लाल बिल्डिंग चौक होते हुए ट्राफिक सुभाष चौक पहुँच कर समाप्त हुई।
पदयात्रा का यूनिसवॉं दिन का शुभारंभ सर्वप्रथम संयोजक योगेन्द्र शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद, राकेश साहू प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस ने सुभाष चन्द्र बोस के मूर्ति पर माल्यार्पण कर पदयात्रा का नेतृत्व किया।
पदयात्रा में वरीय नेता योगेन्द्र शर्मा, संजय सिंह आजाद, राकेश साहू प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस, डॉ मंजुरानी, ओम प्रकाश, थाना क्षेत्रीय अध्यक्ष में सीनु राव टाटानगर, विपिन ठाकुर बागबेडा, आशीष ठाकुर जमशेदपुर ग्रामीण, सविया राय, राजेन्द्र राव, प्रमोद मिश्रा, अधिवक्ता संजय कुमार, मुकेश झा, एस आर के कमलेश, पार्वती शर्मा, हरेराम झा, मुकेश कुमार, नरेश कुमार, अरविंद कुमार, हारून खान, सनोज कुमार, सतीश कुमार, राकेश कुमार सहित सैकड़ों कांग्रेसजन शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान सभा का आयोजन भी किया गया। सभा को संबोधित करते हुए योगेन्द्र शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा, राकेश साहू ने भाजपा सरकार को उखाड़ फेकने का आह्वान किया।



