झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर राज्यव्यापी आंदोलन के तहत राज्य भर में अस्पताल एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की चरमराई व्यवस्था को सुधारने हेतु एक दिवसीय धरना का आयोजन एम जी एम अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं में अनियमितता वरते जाने पर के विरुद्ध एम जी एम गोलचक्कर के पास आयोजित की गई। धरना कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार शामिल हुए, धरना को संबोधित करते हुए कहा कि और कितने बच्चों को मरना होगा, बड़े पैमाने में शराब दुकान खुलवाना है तो भाजपा को वोट दें यदि एम जी एम अस्पताल को टी एम एच के तरह बनाना है तो कांग्रेस पार्टी को वोट दें। यही बदहाली सम्पूर्ण झारखंड राज्य में अस्पतालों की है। भाजपा सरकार ने राज्य का साख गिरा कर रख दिया है। लोग सरकारी अस्पताल में ईलाज कराने से डरने लगे है। अाये दिन दवा की कमी, हलत ईलाज, गलत दवा का मामला, गलत ऑपरेशन का मामला सुनाई देता है। अब आम जनता को भाजपा सरकार से मुँह मोड़ने का समय आ गया है। अब जनता का हर समस्या कांग्रेस पार्टी की समस्या होगी। जनता बेधडक अपनी समस्या को कांग्रेस पार्टी के पास लाएँ। न्याय हेतु अवश्य आंदोलन होगा।
कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष बिजय खॉ, जोनल कोऑडिनेटर अशोक चौधरी, कांग्रेस नेता आनन्द बिहारी दुबे, फिरोज खान, अपर्णा गुहा, शफी अहमद खान, आमिर सोहेल, जितेन्द्र सिंह, अशोक सिंह, पी एन झा, राजा सिंह, परितोष सिंह, बिजेन्द्र पाण्डेय, बबलू झा, पुजा सिंह, मौलाना अंसार खान, रीता गुप्ता, वायलेट जेवियर, अरूण त्रिपाठी, रियाजुद्दीन खान, प्रिंस सिंह, पुरबी रानी दत्ता, गीता सिंह, रवि राज, सौरभ चटर्जी, व्युटी तिवारी, एस आर के कमलेश, मुन्ना मिश्रा, मुकेश झा, निलेश कुमार,
धरना कार्यक्रम का अध्यक्षता राहुल गोस्वामी साकची प्रखण्ड अध्यक्ष ने किया।
धरना समाप्ती के बाद कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधि मण्डल अस्पताल के अधिक्षक को मांग पत्र सौपा, जिस पर अधिक्षक महोदय ने कहा कि समस्या के समाधान हेतु जल्द ही कदम उठाया जाएगा।
Comments are closed.