
जमशेदपुर।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने मंगलवार को “बिजली की चरमराई व्यवस्था, पानी की घोर किल्लत, गिरती कानून व्यवस्था, लगातार हो रहे नक्सली हमले, लगातार मॉबलिंचिंग की घटना, महिलाओं पर हो रहे लगातार अत्याचार, भुख से हो रही मृत्यु, लापरवाही से हो रहे नवजात बच्चों की मृत्यु जैसी समस्याओं के निदान के लिए झारखंड सरकार को सद्बुद्धी प्रदान करने के लिए विशाल हवन यज्ञ सी एच एरिया स्थित भूतनाथ मंदिर में किया गया । जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार काफी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए।

मंदिर कमिटी के पुजारी ने कहा कि यह कितना ही सुखद संयोग है कि 1994 में भूतनाथ मंदिर को कम्पनी के व्दारा तोड़ा जा रहा था , जिस समय के तत्कालीन एस पी डॉ अजय कुमार ही थे, जिन्होंने स्वयं चौबीस घंटा खड़ा रह कर मंदिर का अस्तित्व को बचाया। यह बात मंदिर के पुजारी तथा सदस्यों ने डॉ अजय कुमार से कहा।
झारखंड राज्य को खुशहाल बनाने हेतु विशाल हवन यज्ञ में कांग्रेस पार्टी का झंडा बैनर के साथ कांग्रेसजन उपस्थित हुए।हवन यज्ञ आचार्य जितेन्द्र पांडेय के नेतृत्व में 51 आचार्यो के व्दारा मंत्रोचारण तथा विधि विधान के साथ सम्पन्न की गई। यज्ञशाला में सर्वप्रथम मंत्रोचारण के साथ हवन यज्ञ का संकल्प कांग्रेस नेताओं ने लिया। अंत में यज्ञ का पूर्णाहुती की गई। हजारों की संख्या में स्थानीय लोग तथा कांग्रेसजनों ने महाप्रसाद ग्रहण किया । मुख्य रूप से आचार्य जितेन्द्र पांडेय महेश्वर पांडेय, संतोष मिश्रा, विकास मिश्रा, शास्त्रीजी राम स्वरूप पाण्डेय, पंकज पांडेय गण्यमान में सी ए दिनेश चौधरी, मिहिर महतो, रामचन्द्र सिंह, जे एस कपुर, कृष्णा बनर्जी, विनोद पंडित, पंकज कुमार, मंदिर समिति के रामेश्वर गीरी, विनोद सिंह शामिल हुए।
Comments are closed.