गम्हरिया
—–
आगामी रविवार, 24 जनवरी को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कान्ड्रा एसकेजी फूटबाॅल मैदान में आयोजित एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह वनभोज कार्यक्रम में पूरे जिले से दस हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसकी सफलता के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। गम्हरिया के शिवपुरी में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर कांग्रेस जिलाध्यक्ष देबू चटर्जी ने उपरोक्त जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके लिए गाँव व बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक आयोजित कर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। डनहोंने बताया कि उक्त सम्मेलन को लेकर जिले के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं और उन्होंने सफलता का जिम्मा स्वंय ले लिया है। सम्मेलन में प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष सुखदेव भगत, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष आभा सिन्हा समेत सभी पूर्व सांसद, विधायक व प्रदेश के सभी वरीय नेता, पदाधिकारी समेत पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के पूर्व व वर्तमान अध्यक्ष, युवा कांग्रेस कमेटी के सदस्य, सेवा दल व ईंटक के सदस्य आदि शिरकत करेंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सम्मेलन के दौरान पूरे जिले से 500 से अधिक उद्यमी, बुद्धिजीवी व युवा वर्ग के लोग कांग्रेस में शामिल होंगें। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष श्रीराम ठाकुर, महामंत्री राणा सिंह, आदित्यपुर नगर अध्यक्ष अवधेश सिंह, ब्रजेश सिंह, सुनील सिंह, राजू दास, राज कुमार सिंह, अशोक झा आदि भी मौजूद थें
