
रांची।
commandanr 9 NDRF के निर्देशानुसार कोरोना वायरस से बचाव व रोकथाम हेतु एनडीआरएफ टीम के निरीक्षक Md kalamuddin के नेतृत्व में hatia railway स्टेशन, में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में मुख्यतः कोरोना वायरस के लक्षण और इसके बचाव से जुड़ी जानकारी सभी को दी गई।इस दौरान सभी को जानकारी दी गई कि इसके शुरुआती लक्षणों से अंदाजा लगाया जा सकता है, सांस लेने में थोड़ी तकलीफ, खांसी या फिर बहती हुई नाक। लेकिन कोरोना परिवार के कुछ वायरस बेहद खतरनाक होते हैं जैसे सार्स (सिवियर एक्यूट रेसपिरेटरी सिंड्रोम) और मर्स (मिडल ईस्ट रेसपिरेटरी सिंड्रोम)।वुहान से शुरू हुई इस महामारी के लिए जिम्मेदार विषाणु को नॉवेल कोरोना वायरस या दब्वट का नाम दिया गया है।कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में इसकी शुरुआत बुखार से होती है और फिर उसके बाद सूखी खांसी का हमला होता है। हफ्ते भर तक ऐसी ही स्थिति रही तो सांस की तकलीफ शुरू हो जाती है।
लेकिन गंभीर मामलों में ये संक्रमण निमोनिया या सार्स बन जाता है, किडनी फेल होने की स्थिति बन जाती है और मरीज की मौत तक हो सकती है। कोरोना के ज्यादातर मरीज उम्रदराज लोग हैं, खासकर वो जो पहले से ही पार्किंसन या डायबिटिज जैसी बीमारियों से जूझ रहे हों।
■ कोरोना से बचाव के उपाय….
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने प्रभावित इलाके लोगों को पहले से निर्धारित सामान्य एहतियाती उपाय बरतने की सलाह दी है ताकि संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके। इन उपायों में हाथ साफ रखना, मास्क पहनना और खान-पान की सलाह शामिल है।
सांसों की किसी तकलीफ से संक्रमित मरीजों के करीब जाने से लोगों को बचने की सलाह सभी को दी गई। नियमित रूप से हाथ साफ करते रहें, खासकर किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के फौरन बाद, पालतू या जंगली जानवरों से दूर रहने की सलाह भी दी गई है। कच्चा या अधपका मांस खाने से मना भी किया गया है।
कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों को छींक आने की सूरत में सामने खड़े लोगों को बचाने की सलाह दी गई है। जैसे नाक पर कपड़ा या टिशू रखना, सामने खड़े व्यक्ति से फासला बनाकर रखना, नियमित रूप से साफ सफाई जैसे एहतियात बरतने की बात कही गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन को ऐसे साक्ष्य मिले हैं जिनमें करीब के लोगों के संक्रमित होने के मामलों की पुष्टि हुई है।
ज्ञात हो कि comdt 9 BN NDRF के निदेशानुसार Ranchi जिला अन्तर्गत लगातार आम जनमानस के बीच कोरोना वायरस के रोकथाम व बचाव की जानकारी एन0डी0आर0एफ0 दल द्वारा दी जा रही है।



