Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » पाकुड़ -झारखंड को बेचने वाले महागठबंधन से सावधान – रघुवर दास
Top Stories

पाकुड़ -झारखंड को बेचने वाले महागठबंधन से सावधान – रघुवर दास

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 16, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

पाकुड़।
संथाल परगना ने तीन तीन आदिवासी मुख्यमंत्री दिया लेकिन सबों ने सिर्फ आदिवासियों को ही छलने का काम किया है ।इसलिए कल तक यूपीए के नाम पर लूटने वाले आज महागठबंधन का रूप धरकर फिर से आपको विकास के सपने दिखा रहे हैं ।इनसे सावधान रहें वरना फिर से ठगे जाएँगे ।ये बातें गुरूवार को मुख्यमंत्री रघुबर दास ने पाकुड़िया यज्ञ मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही ।उन्होंने भाजपा उम्मीदवार हेमलाल मुरमू
को भारी मतों से जिताने हेतु जमकर मतदान करने की अपील की । उल्लेखनीय है कि चिलचिलाती धूप के बावजूद सभा में बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक जुटे थे ।जिनमें आदिवासियों की संख्या भी काफी थी।इतना ही नहीं पहली बार उन्हें भी मोदी मोदी के नारे लगाते देखा गया ।मौके पर उन्होंने जहाँ केन्द्र के साथ ही अपनी सरकार की उपलब्धियाँ गिनाईं वहीं महागठबंधन में शामिल झामुमो, कांग्रेस व राजद के नेताओं को आड़े हाथों लिया। मुख्यमंत्री श्री दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने सबका साथ, सबका विकास के वादे को अक्षरश: पूरा करते हुए सभी गरीबों को उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन, आयुष्मान योजना के तहत सभी को 5 लाख तक की बीमा, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी जाति, वर्ग के लोगों को पक्का घर , शौचालय , बिजली आदि देने का काम किया है। इस मामले में किसी भी जाति , धर्म के साथ कोई भेदभाव नहीं बरती गई। लेकिन महागठबंधन में शामिल दलों व उनके नेता आज भी मुसलमानों को भाजपा का डर दिखा कर वोट बटोरने की अपनी पारंपरिक नीतियों पर चल रहे हैं ।उनकी इस गंदी मानसिकता को झारखंड की भोली भाली जनता जान व समझ चुकी है । श्री दास ने कहा कि आजादी के 70 सालों तक पंचायत से लेकर संसद तक कांग्रेस , झारखंड नामधारी पार्टियों ने शासन किया परंतु, गरीबों को सुविधाएं देने के नाम पर उन्हें सिर्फ ठगने का काम किया । वहीं, झारखण्ड में 10 वर्षों तक कांग्रेस व झामुमो की मिलीभगत ने सरकारों को बनाने और गिराने के नाम पर अरबों खरबों लूटने का काम किया है। एक निर्दलीय को सीएम बनाकर इन विकास विरोधियों ने चार हजार करोड़ रूपयों का घोटाला कराकर झारखण्ड को लूटने का काम किया। जबकि, कांग्रेस के 10 सालों के कार्यकाल में कोयला, 2जी, 3जी , 4 जी जैसे दर्जनों अन्य घोटाले हुए। आप कह सकते हैं कि उन्होंने आकाश से पाताल तक लूट खसोट का नंगा नाच किया । मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि 2004 व 2009 में यूपीए बनाने वाले एक बार फिर से महाठगबंधन बनाकर देश व झारखण्ड को बखूबी लूटना चाहते हैं। जिसे हम कतई पूरा नहीं होने देंगे । सीएम ने कहा कि संथाल परगना से तीन-तीन आदिवासी मुख्यमंत्री हुए परंतु, सबों ने केवल आदिवासियों को छलने का काम किया है। जनसभा को भाजपा नेता दुर्गा मरांडी , रमेश हांसदा, रांची की मेयर आशा लकड़ा, देवीधन टूडू, शीलारानी हेम्ब्रम , बाबुधन मुरमू , तपन मंडल आदि अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया ।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में आपूर्ति विभाग की बड़ी बैठक, अयोग्य राशन कार्ड धारकों पर गिरेगी गाज

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील रैकेट्स स्पोर्ट्स फेस्ट 2026 के दूसरे संस्करण का भव्य समापन, 365 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक संपन्न, चैतन्य भानु ने प्रस्तुत किया लेखा-जोखा

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.