
सूर्यमंदिर कमिटी की बैठक हुई सम्पन्न, शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री।


जमशेदपुर: सूर्यमंदिर कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को सिदगोड़ा टाउन हॉल में सम्पन्न हुई। कमिटी के अध्यक्ष संजीव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सूर्य मंदिर द्वारा आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रम की सफलता व भव्यता हेतु विभिन्न्न पहुलओं पर चर्चा की गई। बताया गया कि आगामी 28 फ़रवरी को सूर्यमंदिरधाम में बन रहे भव्य राम मंदिर में राम दरबार की विधि-विधान से प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। 23 फ़रवरी से 28 फरवरी तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित की जाएगी।
धर्मप्रेमी बंधुओं की माँग पर बना राम मंदिर: रघुवर दास
बैठक को संबोधित करते हुए कमिटी के संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सूर्य मंदिर के इतने बड़े भव्य स्वरूप में सभी लोगों का सहयोग निहित है। सूर्यधाम केवल पूजन कार्य ही नही अपितु विभिन्न आयोजन के माध्यम से आमजनों व समाज की सेवा करती है। 2001 में बनी सूर्यधाम आज पूरे झारखंड में अपनी अलग पहचान बना चुकी है। सूर्यमंदिर निर्माण के प्रारंभ के दिनों से यहाँ प्रभु श्रीराम जी के मंदिर की माँग हो रही थी। प्रभु श्रीराम किसी एक जाति व एक सम्प्रदाय के नही हैं, उनका सम्पूर्ण जीवन उच्चतम आदर्शों से युक्त है। मर्यादा में रहते हुए किस प्रकार जीवन को सरलतापूर्वक बिताया जा सकता है वो हमें प्रभु श्रीराम जी ने सिखाया। आज जब करोड़ों भारतवासी की अयोध्या में प्रभु श्रीराम जी के भव्य राम मंदिर के निर्माण की बहुप्रतीक्षित मांग पूर्ण हुई तो, अयोध्या में प्रस्तावित मॉडल का स्वरूप श्रीराम मंदिर जमशेदपुर सूर्यमंदिर धाम में बन चुका है। मंदिर में जयपुर से नक्कासी की गई राम दरबार की मूर्तियां स्थापित की जाएगी। वहीं, विधि विधान व श्रद्धाभाव से अनेकों धार्मिक अनुष्ठान कर प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। कथावाचक द्वारा संगीतमय श्रीराम कथा का अमृतप्रवाह की जाएगी। उन्होनें जमशेदपुर के सभी धर्मप्रेमियों से इस अनुष्ठान में शामिल होने व जनसहयोग का आह्वान किया।
बैठक में सुझावों के क्रम में आयोजन की भव्यता संबंधी महत्वपूर्ण सुझावों को अंकित किया गया , वहीं सहयोग में नकद सहयोग राशि 45 हजार पांच सौ व घोषणा में 2 लाख 11 हजार सहयोग राशि समेत विशाल भंडारा में खाद पदार्थ की सहयोग की घोषणा की गई।
बैठक में कमिटी के अध्यक्ष संजीव सिंह, महामंत्री गुंजन यादव, कोषाध्यक्ष माँतु बनर्जी, पूर्व अध्यक्ष एल के सिंह, उपाध्यक्ष मुन्ना अग्रवाल, कमलेश सिंह, सुशांता पांडा, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, समाजसेवी शिवशंकर सिंह, रामबाबू तिवारी, मिथिलेश सिंह यादव, दीपक मिश्रा, प्रोबिर चटर्जी राणा, संतोष ठाकुर, रमेश नाग, श्रीराम प्रसाद, ध्रुव मिश्रा, पप्पू मिश्रा समेत हजारों लोग उपस्थित थे।

