Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » CM HEMANT SOREN ने दुमका में किया ध्‍वजारोहण, बोले- निजी क्षेत्र के 75 फीसदी पद होंगे आरक्षित
Breaking News

CM HEMANT SOREN ने दुमका में किया ध्‍वजारोहण, बोले- निजी क्षेत्र के 75 फीसदी पद होंगे आरक्षित

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 27, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

गणतंत्र दिवस के मौके पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने दुमका के गांधी मैदान में सुबह नौ बजे ध्‍वजारोहण किया। इस मौके पर उन्‍होंने कहा कि राज्य के लोगों की भावना के अनुरूप नई स्थानीयता नीति परिभाषित कर रहे हैं। झारखंड सरकार निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत पदों को स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित करने जा रही है। अल्पसंख्यक विद्यालय में कर्मी की नियुक्ति के लिए नियमावली बनाई जा रही है। शिक्षक और पुलिस भर्ती के लिए सरकार जल्द नई नियमावली ला रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने इस वर्ष को नियुक्ति वर्ष घोषित किया है और इस दिशा में कार्रवाई प्रारम्भ कर दी गई है।

मुख्‍यमंत्री ने परेड की सलामी ली। इस मौके पर विभिन्न विभागों की ओर से झांकी निकाली गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में मजबूत सरकार चल रही है। झारखंड और झारखंड अस्मिता मेरे लिए सर्वोपरि है। सामाजिक न्याय के साथ एक सशक्त और विकसित झारखंड के निर्माण के संकल्प को लेकर मैं पूरी निष्ठा और तत्परता से काम कर रहा हूं जिसमें भरपूर जनसहयोग हासिल है। बीता एक साल कोविड-19 की वजह से चुनौतीपूर्ण रहा लेकिन हम हर मोर्चा पर लड़े और महामारी को नियंत्रित करने में सफलता मिली है। कोविड-19 की वजह से सामाजिक और आर्थिक तानाबाना को नुकसान हुआ है। इसके बावजूद सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं और नीतियों की शुरूआत की है।
सीएम ने कहा कि झारखंड में राज्य कृषि ऋण माफी योजना की शुरुआत की गई है। झारखंड राज्य फसल राहत योजना की शुरुआत किसानों के हित में की गई है। बेरोजगारी को दूर करने और नौकरियों के लिए अवसर प्रदान करने के लिए जेपीएससी के द्वारा द झारखंड कंबाइंड सिविल सर्विसेज एक्जामिनेशन रूल्स 2021 का गठन कर लिया गया है। राज्य में खेलकूद को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को नौकरी मुहैया कराने के लिए पहली बार राज्य के सभी 24 जिलों में जिला खेलकूद पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है।

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के बेरोजगारों को रोजगार के लिए अनुदान पर 25 लाख रूपये तक ऋण मुहैया कराया जाएगा। राज्य के मेधावी छात्र-छात्राओं को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए मरड् गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है। दुमका में कन्वेंशन सेंटर का निर्माण हो रहा है जिसके माध्यम से सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित किया जाएगा। दुमका में नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज के लिए 500 बेड अस्पताल का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
झारखंड में खास है ये परंपरा
झारखंड में गणतंत्र दिवस की एक खास परंपरा है। इसके तहत सीएम, राजधानी रांची के बजाय उपराजधानी दुमका में ध्वजारोहण करते हैं। जबकि राजधानी रांची में राज्यपाल द्वारा ध्वजारोहण किया जाता है। ध्वजारोहण का यह कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस पर बदल जाता है। स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री राजधानी रांची तो राज्यपाल दुमका में ध्वजारोहण करते हैं। बिहार को विभाजित कर 15 नवंबर, 2000 को झारखंड राज्य का निर्माण हुआ। इसके पहले 15 अगस्त पर पटना में मुख्यमंत्री तो रांची में राज्यपाल ध्वजारोहण करते थे। इसी तरह गणतंत्र दिवस पर पटना में राज्यपाल तो रांची में मुख्यमंत्री ध्वजारोहण करते थे। अलग झारखंड राज्य बना तो रांची को राजधानी के साथ ही दुमका को उपराजधानी बनाया गया। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर पहले से चली आ रही ध्वजारोहण की परंपरा को अपना लिया गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :समाजसेवी कृष्ण मुरारी गुप्ता के जन्मदिन पर आयोजित हुआ नेत्र शिविर

July 18, 2026

Jharkhand embraces 135th IndianOil Durand Cup as Trophy Tour marks Ranchi’s historic debut as host venue

July 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: शहादत को सलाम! शहीद किशन दुबे की बहन लक्ष्मी सरहद पर भेजती हैं राखी, डाक विभाग ने किया नमन

July 18, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.