
चाईबासा।
जिला के चक्क्रधरपुर थाना क्षेत्र में देर रात दो समुदाय के बीच हुए झड़प के बाद कई दुकाने को जला दिया गया है। वही वहां की गंभीर स्थिती को देखते हुए जिला प्रशासन ने वहां पर 144 घारा लागा दिया है। वही स्थिती तनावपूर्ण है व लेकिन नियत्रण में है.।
बताया जाता है कि कुछ युवाओ को टोली पिकनीक मना को लौटन के क्रम में गाना बजाया जा रहा था। गाना बजाने के क्रम मे दो समुदाय के बीच मारपीट की नौबत आ गई। इम मारपीट के दौरान चक्क्रधरपुर फाटक स्थित कई दुकानो मे आग लगा दी गई। वही घटना को देखते हुए भारी संख्या मे पुलिस बल को चक्क्रधरपुर बुला लिया गया है।
वही इस मामले मे प्रभारी एस पी इन्द्रजीत मेहथा ने बताया कि स्थिती नियत्रण में है सी आर पी एफ के द्वारा मार्त पास्ट किया गया है। उन्होने कहा कि फिलहाल 144 धारा लगा दिया गया है। उन्होने कहा कि इस मामले मे जो भी दोषी होगे उसे बख्शा नही जाएगा।

