JAMSHEDPUR
सिटी एसपी सुभाष चन्द्र जाट एवं एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नन्द किशोर लाल के नेतृत्व में आज शहरी क्षेत्र में कोविड प्रोटोकॉल के अनुपाल
न को लेकर सघन जांच अभियान चलाया गया । मौके पर कार्यपालक दण्डाधिकारी श्रीमती सविता टोपनो व जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी मौजूद रहे । इस दौरान जिला प्रशासन की टीम ने बिष्टुपुर बाजार, धतकीडीह आदि क्षेत्र में जांच अभियान चलाते हुए कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते पाये जाने पर कई दुकानों/प्रतिष्ठानों को सील करने की कार्रवाई की । कार्यपालक दण्डाधिकारी श्रीमती सविता टोपनो द्वारा जानकारी दी गई कि इस जांच अभियान के दौरान बिष्टुपुर बाजार क्षेत्र में कुल 7 दुकानों छगनलाल दयालजी संस ज्वेलर्स, द कंचन(ड्रेस मेटेरियल स्टोर), भारत ऑटोमोबाइल्स, सागर स्वीट्स, बाटा, छप्पन भोग व लेंसकार्ट को सील किया गया है, साथ ही अन्य दुकानदारों/प्रतिष्ठान संचालकों को नियमों का उल्लंघन करते पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गयी ।
