Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर – भाजपा के चुनावी वॉर रूम के उद्घाटन में एकजुट दिखी एनडीए
जमशेदपुर

जमशेदपुर – भाजपा के चुनावी वॉर रूम के उद्घाटन में एकजुट दिखी एनडीए

BJNN DeskBy BJNN DeskApril 12, 2019Updated:April 12, 2019No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

● पूजा, महाआरती के बाद फ़ीता काटकर उद्घाटित हुआ कार्यालय
● 4जी, ब्रॉडबैंड समेत अन्य तकनीकों से लैश है भाजपा का वॉर रूम
● महागठबंधन में एक से बढ़कर एक जोकर : विद्युत
● कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय को सांसद विद्युत वरण महतो ने दी चुनौती, कहा- नामांकन में अभी वक्त है, अब भी चुनाव लड़कर देख लें
● जमशेदपुर लोकसभा के हर बूथ पर ख़िलेगा कमल : दिनेश

जमशेदपुर। विद्युत वरण महतो को जमशेदपुर संसदीय सीट से दुबारा विजयी बनाने और पुनः केंद्र में पूर्ण बहुमत की मोदी सरकार स्थापित करने के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी ने जमशेदपुर लोकसभा के लिए अपने प्रधान चुनावी कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को कर दिया। यह कार्यालय वॉर रूम की तरह संचालित होगी जो लोकसभा चुनाव से जुड़े राजनीतिक घटनाक्रमों पर पैनी निगहबानी करेगी। उद्घाटन सनातनी परंपरा के अनुसार विधिवत पूजनोपरांत किया गया। कार्यालय उद्घाटन के बहाने एनडीए ने अपनी ताकत दिखाया। इस दौरान एनडीए एकजुट दिखी। भाजपा के अलावे आजसू, जदयू और लोजपा के नेताओं और कार्यकार्ताओं की उपस्थिति रही। पूजा पाठ के बाद महा आरती का आयोजन हुआ जिसमें सांसद विद्युत वरण महतो, मंत्री सरयू राय, विधायक लक्ष्मण टुडू एवं मेनका सरदार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, चुनाव संचालन समिति के संयोजक मुरलीधर केडिया के अलावे भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, आजसू जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, लोजपा के जिला अध्यक्ष सुमन शर्मा एवं जदयू के जिला अध्यक्ष आनंद हेम्ब्रम एवं हज़ारों की संख्या में एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे। पूजन कार्यक्रम के बाद नारियल फोड़कर एवं फ़ीता काटकर उद्घाटन की औपचारिकता पूरी की गयी।

● 4जी, ब्रॉडबैंड समेत डिजिटल तकनीकों से लैश है भाजपा की वॉर रूम

जमशेदपुर लोकसभा सीट के लिये भाजपा द्वारा उद्घाटित प्रधान चुनावी कार्यालय पूरी तरह से डिजिटल है। यह पार्टी द्वारा अस्थाई कार्यालय है जिसे चुनाव के लिए प्रयोग किया जाएगा। मीडिया एवं सोशल मीडिया से संवाद के लिए वॉर रूम तैयार किये गए है। कार्यालय 4जी, ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाओं के अलावे कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर एवं लैंडलाइन कनेक्शन से लैश है। कार्यालय में सांसद सह एनडीए प्रत्याशी विद्युत वरण महतो, भाजपा जिलाध्यक्ष, चुनाव अभिकर्ता एवं संयोजक के लिए अलग-अलग ऑफ़िस है। वहीं बैठकों और कार्यकर्ताओं के ब्रीफिंग के लिए भी कॉन्फ्रेंस हॉल की व्यवस्था है। मीडिया एवं कागज़ी कार्यों को अंजाम देने के लिए दक्ष और अनुभवी लोगों ने कमान संभाला है। कार्यालय में भाजपा के अलावे आजसू, जदयू और लोजपा के कार्यकर्ता भी प्रतिदिन उपलब्ध होंगें।

● महागठबंधन के ख़िलाफ़ देश की जनता में गुस्सा : विद्युत

भाजपा के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के दौरान वर्तमान जमशेदपुर संसदीय सीट के सांसद विद्युत वरण महतो ने पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चौकीदार ने अपनी ड्यूटी पूरी तन्मयता से किया जिससे घोटाले रुक गए। इससे घोटालेबाजों में असंतोष है और सभी ने एकजुट होकर महागठबंधन बना लिया है। विद्युत महतो ने कहा कि महागठबंधन के नेताओं के प्रति देश की जनता में गुस्सा व्याप्त है। कांग्रेस की अगुआई में महागठबंधन के नेता देशद्रोहियों को मदद कर रहे हैं। कहा कि महागठबंधन में एक से बढ़कर एक जोकरों की भरमार है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के नेता उन्हें हराने का ख़्वाब पाले बैठे हैं। कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त झेलने के बाद डॉ अजय ने लंबे समय के लिए जमशेदपुर छोड़ दिया था। ऐसे भगौड़े लोग भाजपा को चुनौती दें, ये हास्यास्पद है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को जमशेदपुर से चुनाव लड़ने की चुनौती देते हुए कहा कि यदि महागठबंधन की जीत का इतना ही भरोसा है तो उनके ख़िलाफ़ चुनाव लड़कर देखें, अभी नामांकन में भी काफ़ी समय शेष है। सांसद विद्युत वरण महतो ने दावा किया कि पिछले पाँच सालों में किये गए विकास कार्यों से जनता संतुष्ट है और दुबारा जमशेदपुर लोकसभा सीट पर कमल ख़िलेगा तथा केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। पत्रकार वार्ता में सांसद के अलावे घाटशिला विधायक लक्ष्मण टुडू, पोटका की विधायक मेनका सरदार, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राजेश शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, महामंत्री अनिल मोदी एवं जिला मीडिया प्रभारी अंकित आनंद मौजूद थे।

● जमशेदपुर लोकसभा के हर बूथ पर ख़िलेगा कमल : दिनेश

भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि जमशेदपुर लोकसभा सीट के सभी बूथों पर महागठबंधन को करारी शिकस्त मिलेगी। एनडीए प्रत्याशी और वर्तमान सांसद विद्युत वरण महतो यहाँ के धरती पुत्र हैं। जनता दुबारा भाजपा को अपना प्यार देगी। कहा कि भाजपा के साथ आजसू, जदयू, और लोजपा के कार्यकर्ता भी सभी बूथों पर एकजुट होकर कमल खिलाएंगे।

● कार्यालय उद्घाटन में ये रहें मौजूद

जमशेदपुर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के प्रधान चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर विशेष रूप से अमरप्रीत सिंह काले,मिथिलेश सिंह,राजकुमार सिंह,अनिल सिंह,शिवरतन अग्रवाल,ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव,कल्याणी शरण,गुरदेव सिंह राजा,मनोज सिंह,भरत सिंह,कमलेश सिंह,देवेंद्र सिंह,रामबाबु तिवारी,विनोद सिंह,चंद्रशेखर मिश्रा,नंदजी प्रसाद,कुलवंत सिंह बंटी,राजपति देवी,भूपेंद्र सिंह,सत्यप्रकाश सिंह,चितरंजन वर्मा,बारी मुर्मू,संदीप मिश्रा,अनिल मोदी,चंद्रशेखर गुप्ता,राकेश सिंह, सुनील बारी,शिखराय चौधरी,विमलकांत झा,पुष्पा तिर्की,विमल जालान,दीपक पारिख, अमरजीत सिंह राजा,नीरू सिंह,बिमल बैठा,पवन अग्रवाल,काजू सांडिल्य,रोहित सिंह परमार,आफताब अहमद सिदिकी, मोचीराम बाउरी,इंद्रजीत सिंह,मुकेश शर्मा,बिनोद गुप्ता,पप्पू सिंह,आसुतोष राय समेत हज़ारों एनडीए कार्यकर्ता मौजूद एवम सभी भाजपा मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।

विश्वासभाजन
(अंकित आनंद)
मीडिया प्रभारी
लोकसभा चुनाव संचालन

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में आपूर्ति विभाग की बड़ी बैठक, अयोग्य राशन कार्ड धारकों पर गिरेगी गाज

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील रैकेट्स स्पोर्ट्स फेस्ट 2026 के दूसरे संस्करण का भव्य समापन, 365 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक संपन्न, चैतन्य भानु ने प्रस्तुत किया लेखा-जोखा

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.