जमशेदपुर।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जमशेदपुर की बैठक दिनांक 01-11-2020 को सुबह 10.30 बजे से सोनारी चित्रगुप्त भवन में हुई ।इस बैठक में सोनारी, कदमा, बिस्टुपुर, बागबेड़ा, ओल्ड बारीडीह, बारीडीह बस्ती, एग्रिको, गोलमुरी, साकची, परसुडीह, विजया हेरिटेज, टेल्को, मानगो,गोविंदपुर, राहरगोरा,एरिया के चित्रगुप्त समिति के सदस्य शामिल हुए और इस बार पूजा और विसर्जन किस प्रकार करनी है उस पर चर्चा हुई और अपने विचारों को रखा गया ।बैठक में यह तय गया कि COVID 19 को ध्यान में रखते हुए इस बार पूजा सादगी के साथ संपन्न होगा।
इस बार मूर्ती विसर्जन का कोई जुलूस नही निकाला जाएगा। इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बिरादरी भोज भी नही किया जाएगा । बैठक की अध्यक्षता जिला के वरीय उपाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार सिन्हा ने किया । COVID 19 के दौरान अपने परिवार के 14 सदस्यों का निधन हो गया।बैठक के अंत में उनके दिवंगत आत्मा की शाँति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
बैठक में मुख्य रूप से डॉ मनोज कुमार सिन्हा, श्याम बिहारी लाल,श्री सुबोध श्रीवास्तव, श्री अजय श्रीवास्तव, अजय वर्मा, अतुल चंद्रा, शम्मी श्रीवास्तव, शशांक शेखर,संतोष सिन्हा, निशांत शेखर , विक्रांत शेखर, हर्ष सिन्हा ,आलोक कुमार सिन्हा, सुधीर कुमार, बिनय कुमार श्रीवास्तव, नरेन्द्र कुमार प्रसाद, तारा चंद श्रीवास्तव, संजय सहाय, सुनील सिन्हा,मनोज जी, एन पी श्रीवास्तव,मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव,राहुल कुमार श्रीवास्तव,आदि उपस्थित थे|



