सरायकेला-बच्चे की हत्या , विरोघ मे ग्रामीणो ने आरोपी को पीट कर कर मार डाला

82
AD POST

 

सरायकेला।

जिला के राजनगर थाना क्षेत्र मे  एक बच्चे की हत्या के बाद उस मामले के आरोपी को  भी ग्रामीणो ने पीट पीट कर मार डाला. बताया जाता है दोनो मृतक रिश्ते मे चाचा और भतीजा है।हालाकि ये घटना दो दिन पहले की है। लेकिन पुलिस के सज्ञान मे गुरुवार को आया। पुलिस के सज्ञान के आने के बाद पुलिस ने दोनो शवो को गडढे से खोदकर निकाला।और पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया ।वही इस घटना के बाद गांव के सारे पुरुष सदस्य गांव छोड़कर भागे हुए है।

मछली भात खिलाने के नाम से बड़े पिताजी ने भतीजे को अपने घऱ ले गया

AD POST

घटना के सर्दभ मे बताया जाता है कि 9 अगस्त की रात को राजनगर थाना क्षेत्र के जोटा गांव मे  मोहन सोरेन के 8 वर्षीय पुत्र प्रकाश सोरेन के उसके बड़े पिताजी  भगतु सोरेन ने मछली भात खिलाने के उद्देश्य से अपने घऱ ले गए। सुबह ग्रामीणो ने देखा कि प्रकाश सोरेन का शव क्षत विक्षप्त अवस्था मे लोगो ने देखा। उसके बाद ग्रामीणो ने इस घटना के विरोध मे भोगता सोरेन को भी पीट पीट कर हत्या कर दी। प्रकाश सोरेन का शव को ग्रामीणो ने  उसके पीछे जाकर दफना दिया। जबकि भोगता सोरेन का शव को गांव के बाहर जाकर दफना दिया।

जिले के कप्तान ने क्या कहा

पुलिस अधिक्षक इन्द्रजीत मेहथा ने कहा कि पुलिस को  गुप्त सूचना मिली कि राजनगर मे एक बच्चे सहित दो लोगो की हत्या कर दी गई है। उसी सुचना पर पुलिस ने दफनाए हुए शवो को निकालने हेतु विधि सम्मत कार्रवाई हेतु जिला के एस डी ओ को मजीस्ट्रेड नियुक्ती हेतु आवेदन दिया गया। उसी आलोक मे कार्यपालक दण्डाधिकारी  बाल किशोर महतो को नियुक्त किया गया। और एक डीएस पी के नेतृत्व मे टीम बनाकर ग्राम जोटा पहुंचे।गांव जाकर ग्रामीणो से पुछताछ की गई तो किसी ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।वही पुलिस आने के सुचना पर गांव के सारे पुरुष सदस्य गांव छोड़कर चले गए थे। उन्होने कहा कि काफी प्रयास के बाद पता चला कि मोहन सोरेन के 8 वर्षीय पुत्र प्रकाश सोरेन के उसके बड़े पिताजी  भगतु सोरेन ने मछली भात खिलाने के उद्देश्य से अपने घऱ ले गए। और वहां तेज धाड़ धार हथियार से उसकी हत्या कर दी। जब ग्रामीणो को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होने उसके बड़े पिताजी की पीट पीट कर हत्या कर दी।

उन्होने कहा कि प्रकाश सोरेन के शव उसके घर के पीछे ही दफनाया गया था। कब्र खोदकर प्रकाश सोरेन का शव को बरामद कर लिया गया। उसके बाद अलग अलग टीम बनाकर अगल बगल गांव से जानकारी प्राप्त कर भगतु सोरेन का शव को पुलिस ने बरामद कर लिया गया है। उन्होने कहा कि दोनो शवो को पुलिस   अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले मे राजनगर थाना मे दो अलग अलग प्राथमिक दर्ज किया गया है। पुलिस पुरे मामले की जानकारी प्राप्त कर रही है।जल्द ही सारे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

 

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More