जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित सामथ्र्य आवासीय विद्यालय में विधिक जागरूकता अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन डालसा की ओर से किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी कृष्णा लोहरा मौजूद थे. उन्होंने उपस्थित बच्चों को उनके मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य से अवगत कराया. साथ ही बाल संरक्षण अधिनियम पर प्रकाश डाला. कहा कि बच्चों के हितों की रक्षा के लिए कानून में बदलाव के साथ-साथ सरकार की कई योजनाएं बी उनके कल्याण के लिए चलायी जा रही है. जिसका लाभ सभी को मिले. ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए. उन्होंने बच्चों से जागरूक होने की अपील की. मौके पर मौजूद जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी डॉ. चंचल कुमारी ने बाल संरक्षण एवं पुनर्वास पर प्रकाश डाला. साथ ही फॉस्टर केयर कानून के बारे में बताया. कार्यक्रम का संचालन पीएलवी संजीता मिश्रा ने किया. मौके पर अधिवक्ता कृश्णा जी प्रसाद, पीएलवी लव कुमार, स्कूल की प्रधानाध्यापिका सहित अन्य मौजूद थे.




