
संतोष वर्मा


,चाईबासा।शांत स्वभाव और मुश्किल परिस्थियों में भी मुशकुरा कर संकट को टालने वाले और चूनौतियां भरा कार्य को सफलता पूर्वक निर्वाहन करने वाले पश्चिमी सिंहभूम जिले के निर्वतमान उपायुक्त अरवा राज कमल जिला छोड़ कर जाने के पहले भावुक हो गये, लेकिन उन्होनें जाते जाते जिले के आमजनता और समाजसेवियों तथा मिडियाकर्मियों से अपिल कर गये कि जितना सहयोग हमें आप लोगों का मिला है उससे दो गुना सहयोग नये उपायुक्त अनन्य मित्तल को दें ताकी यह जिला को बेहतर सजाने और सवांरने में सार्थक हो।उन्होने कहा कि चाईबासा मेरे लिए घर से बड़ा घर है,क्योंकि कॉलेज लाईफ के बाद यदी इतना लंबा समय कहीं यदी रहा तो चाईबासा में रहा।यहां कई चुनौतियां भी मिली,कई समस्याएं भी आई और कई नये प्रयास को सफलता पुर्वक पुरा भी किया गया।यह सब यहां के आमजनता और समाज सेवियों के साथ मेरे अधिनस्थ कार्यरत्त पदाधिकारियों व कर्मियों के टीम भावना के सहयोग के कारण हुई है इसलिए सभी को मेरा नमन करता हुं और छमा भी मांगता हुं।सरकार कभी चाहेगीं तो मैं इसी जिला में विकास के लिए दुबारा कार्य करने के लिए आउंगा।यहां सभी जनप्रतिनिधियों का स्नेह मिला है उनका भी अभारी हुं।

