
चतरा,:
चतरा जिले की पुलिस ने टंडवा थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि क्षेत्र में मारपीट की एक घटना के दौरान कुछ युवक हथियार के साथ खुलेआम घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल ने तत्परता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई का निर्देश जारी किया।

एसपी के निर्देश पर टंडवा एसडीपीओ प्रभात कुमार रंजन के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने निर्धारित स्थान पर छापेमारी कर एक युवक को 315 बोर की देसी राइफल और अन्य आपत्तिजनक सामान के साथ धर दबोचा। जब्त सामान में राइफल का टूटा हुआ लकड़ी का बट, बॉडी, एक ग्लैमर मोटरसाइकिल और रेडमी मोबाइल फोन शामिल है।
JAMSHEDPUR NEWS : जनसेवा की मिसाल: सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिलाई टीएमएच बिल से राहत
गिरफ्तार युवक की पहचान शिकंदर उर्फ जगदीश राम के रूप में हुई है, जो मिश्राल टोला खिखर का रहने वाला है और द्वारिका राम का पुत्र है। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि युवक का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और वह विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है।
पुलिस की इस कार्रवाई ने क्षेत्र में एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि अवैध हथियारों का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कठोर रुख अपनाया गया है। इलाके में इस कार्रवाई के बाद अपराधियों में भय का माहौल है और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।
JAMSHEDPUR NEWS :मोबाइल दुकान चोरी का खुलासा, बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार
चतरा पुलिस लगातार जिले में अपराध नियंत्रण, अवैध गतिविधियों की रोकथाम और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेंगी और किसी भी आपराधिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस अब गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हथियार कहां से आए और क्या इसका इस्तेमाल किसी बड़ी साजिश में किया जाना था। पुलिस इस मामले में अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में भी जुट गई है।


