Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » छठ महापर्व को लेकर सरकार संवेदनशील, हर्षोल्लास से मनायें छठ महापर्व, छठ वर्तियों का हार्दिक स्वागत है- बन्ना गुप्ता
Breaking News

छठ महापर्व को लेकर सरकार संवेदनशील, हर्षोल्लास से मनायें छठ महापर्व, छठ वर्तियों का हार्दिक स्वागत है- बन्ना गुप्ता

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 19, 2020No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री  बन्ना गुप्ता की अध्यक्षता में जमशेदपुर परिसदन में कोविड-19 के मद्देनजर छठ महापर्व के सुरक्षित आयोजन एवं संपादन को लेकर बैठक किया गया। बैठक में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री सूरज कुमार, एसएसपी डॉ एम तमिल वणन तथा अन्य पदाधिकारी शामिल हुए । माननीय मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार छठ पूजा का आयोजन पूरे हर्षोल्लास के साथ करने को लेकर संवेदनशील है, वहीं कोरोना संक्रमण के प्रसार को लेकर भी जो दिशा-निर्देश दिए गए हैं उसका अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। माननीय मंत्री द्वारा छठ घाट, पहुंच पथ की साफ-सफाई, बिजली, पेयजल, अस्थाई चेंजिंग रूम, विभिन्न घाटों के डेंजर जोन, गोताखोर की उपलब्धता, ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर की जा रही प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

आस्था के साथ सुरक्षा का भी रखें ध्यान- श्री बन्ना गुप्ता
मंत्री  बन्ना गुप्ता ने कहा कि छठ महापर्व को देखते हुए पूर्व में जारी दिशा-निर्देश को संशोधित किया गया है। उन्होने कहा कि नियमों की अनदेखी किए बिना लोग अपनी सुरक्षा का भी उचित ध्यान रखते हुए छठ महापर्व पूरे हर्षोल्लास से मनायें। माननीय मंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण के प्रसार के रोकथाम में आम जनता से जो सहयोग मिलता रहा है आगे भी वैसा ही सहयोग अपेक्षित है ऐसे में बिना जोखिम लिए एवं सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए छठ महापर्व मनायें।

माननीय मंत्री ने कहा कि वाटर बॉडिज में जितने भी डेंजर जोन हैं वैसे स्थानों को चिन्हित करते हुए सूचना पट्ट लगाना सुनिश्चित करें साथ ही कुशल गोताखोर की उपलब्धता भी हो ताकि किसी अनहोनी की स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। उन्होने कार्ययोजना बनाकर सुदृढ़ यातायात व्यवस्था बहाल करने के निर्देश दिए साथ ही छठ घाटों पर सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति हेतु निदेशित किया। जिन घाटों में उतरने में परेशानी हो वहीं सूचना पट्ट लगाने, साफ-सफाई, बिजली व्यवस्था सुदृढ़ रखने को कहा। छठ घाटों पर गहरे पानी में श्रद्धालु/छठ व्रतियां नहीं जायें इसके लिए बैरिकेटिंग की व्यवस्था करेंगे। वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि जिले में उपलब्ध पुलिस बल के अतिरिक्त 250 पुलिस बल मुख्यालय से मिले हैं जिनका विधि व्यवस्था के संधारण में सहायता ली जा रही है, इनमें महिला पुलिस बल भी शामिल है।

श्रद्धालुओं की समुचित सुविधा का रखा जाएगा ख्याल, दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन का करें सहयोग- उपायुक्त

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री सूरज कुमार ने कहा कि सभी घाटों की साफ-सफाई तथा बिजली, पेयजल, अस्थाई चेंजिंग रूम, विभिन्न घाटों के डेंजर जोन में गोताखोर की उपलब्धता आदि की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होने कहा कि छठवर्तियों एवं श्रद्धालुओं की समुचित सुविधा का ख्याल रखने हेतु जिला प्रशासन प्रयासरत है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर राज्य सरकार द्वारा नई गाइडलाइन जारी किया गया है। सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार छठ पूजा कार्यक्रमों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ फेस मास्क पहनना जरूरी होगा। इस दौरान सभी लोग अनिवार्य रूप से 02 गज की सामाजिक दूरी का अनुपालन सुनिश्चित करें। सभी जिलेवासियों से अनुरोध है कि उपरोक्त दिशा-निर्देशों का पालन करने में जिला प्रशासन का आवश्यक सहयोग करें। उपायुक्त ने कहा कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है ऐसे में सभी दिशा निर्देश का अनुपालन करते हुए स्वयं तथा अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए छठ महापर्व हर्षोल्लास से मनायें।

बैठक में सिटी एसपी श्री सुभाष चंद्र जाट, एसडीओ धालभूम श्री नितीश कुमार सिंह, अपर उपायुक्त श्री प्रदीप प्रसाद, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री नंदकिशोर लाल, निदेशक डीआरडीए श्री सौरव कुमार सिन्हा, जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी श्री कृष्ण कुमार, मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी श्री दीपक सहाय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार, बिजली विभाग के कार्यपालकत अभियंता, विभिन्न कॉर्पोरेट हाउस के प्रतिनिधि तथा अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal:27 जुलाई 2026 सोमवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: “चोर की दाढ़ी में तिनका”, मानगो मेयर सुधा गुप्ता पर लगे आरोपों पर प्रेस सलाहकार का पलटवार, दी मानहानि की चेतावनी

July 26, 2026

Jamshedpur News: खटिया बनी एंबुलेंस, सिस्टम की खुली पोल

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.