जमशेदपुर।
शनिवार की अहले सूबह चांडिल के पास हुए दो मालगाड़ियो के बीच हुए भीषण टक्कर के बाद कई यात्री ट्रेनो को रेलवे ने रद्द कर दिया था. वही कई ट्रेनो के मार्ग भी परिवर्तन कर दिए गए थे। इस कारण रेलवे ने 10 अगस्त को कई ट्रेनो को रद्द के साथ साथ मार्ग बदलने का निर्णय लिया था। लेकिन दक्षिण पूर्व रेलवे शनिवार को देर रात मार्ग बदल कर चलने वाली कई ट्रेनो को अपने नियमित मार्ग पर चलाने का निर्णय लिया है। इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के तहत 10 अगस्त को गाड़ी संख्या 18019/18020 झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम मेमू एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 18115/18116 चक्रधरपुर-गोमो-चक्रधरपुर मेमू एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 21893 टाटा- पटना वंदे भारत एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या 21896 पटना- टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन को रद्द कर दिया गया ।

READ MORE :Chandil Rail Accident: झारखंड में कई ट्रेनें डायवर्ट, कैंसिल और शॉर्ट-टर्मिनेट
रद्द ट्रेन
- ट्रेन संख्या 68035 टाटानगर–हाटिया MEMU — 09.08.2025
- ट्रेन संख्या 18116/18115 चक्रधरपुर-NSCB गोमोह-चक्रधरपुर MEMU — 09.08.2025
- ट्रेन संख्या 68023/68024 झारग्राम–पुरुलिया–झारग्राम MEMU — 09.08.2025
- ट्रेन संख्या 20893 टाटानगर–पटना वंदे भारत एक्सप्रेस — 09.08.2025
- ट्रेन संख्या 18183 टाटानगर–बक्सर एक्सप्रेस — 09.08.2025
- ट्रेन संख्या 13301/13302 धनबाद–टाटानगर–धनबाद एक्सप्रेस — 09.08.2025
- ट्रेन संख्या 20898 रांची–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस — 09.08.2025
- ट्रेन संख्या 68086 बरकाकाना–टाटानगर MEMU — 09.08.2025
- ट्रेन संख्या 20897 हावड़ा–रांची वंदे भारत एक्सप्रेस — 09.08.2025
- ट्रेन संख्या 20894 पटना–टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस — 09.08.2025
- ट्रेन संख्या 28181 टाटानगर–कटिहार एक्सप्रेस — 09.08.2025
- ट्रेन संख्या 28182 कटिहार–टाटानगर एक्सप्रेस — 11.08.2025
- ट्रेन संख्या 68036 हाटिया–टाटानगर पैसेंजर — 09.08.2025
- ट्रेन संख्या 13511/13512 टाटानगर–आसनसोल–टाटानगर एक्सप्रेस — 10.08.2025
- ट्रेन संख्या 18019/18020 झारग्राम–धनबाद–झारग्राम एक्सप्रेस — 10.08.2025
- ट्रेन संख्या 18115/18116 चक्रधरपुर-NSCB गोमोह-चक्रधरपुर एक्सप्रेस — 10.08.2025
- ट्रेन संख्या 18615 हावड़ा–हाटिया एक्सप्रेस — 09.08.2025
- ट्रेन संख्या 18616 हाटिया–हावड़ा एक्सप्रेस — 09.08.2025
- ट्रेन संख्या 18183 टाटानगर–बक्सर एक्सप्रेस — 10.08.2025
- ट्रेन संख्या 18184 बक्सर–टाटानगर एक्सप्रेस — 10.08.2025
- ट्रेन संख्या 21893 टाटानगर–पटना वंदे भारत एक्सप्रेस — 10.08.2025
- ट्रेन संख्या 21896 पटना–टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस — 10.08.2025
- ट्रेन संख्या 18601/18602 टाटानगर–हाटिया–टाटानगर एक्सप्रेस — 10.08.2025
- ट्रेन संख्या 68055/68056 टाटानगर–आसनसोल–टाटानगर एक्सप्रेस — 10.08.2025
- ट्रेन संख्या 68035/68036 टाटानगर–हाटिया–टाटानगर एक्सप्रेस — 10.08.2025
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :चांडिल में दो मालगाड़ियों की आमने-सामने टक्कर, ट्रेनों का परिचालन ठप
अपने मार्ग पर चलेगी ट्रेन
रेलवे के द्रारा जारी अधिसूचना के अनुसार 9 अगस्त को थावे से चलने वाली ट्रेन संख्या 18182 थावे-टाटानगर एक्सप्रेस सामान्य मार्ग पर चलेगी। वही आरा से 9 अगस्त को चलने वाली ट्रेन संख्या13288 आरा-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस सामान्य मार्ग पर चलेगी। 10 अगस्त को पटना से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस यात्रा सामान्य मार्ग पर चलेगी।वही 10 अगस्त को रांची से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 20898 रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस सामान्य मार्ग पर चलेगी। 9 अगस्त को ताम्बरम से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12375 ताम्बराम-जसीडीह एक्सप्रेस सामान्य मार्ग पर चलेगी। ट
READ MORE :JHARKHAND RAIL HADSA :चांडिल के पास दो मालगाड़ियों की टक्कर से ट्रैक क्षतिग्रस्त, कई ट्रेनें रद्द
मार्ग बदल कर चलने वाली ट्रेन
9 अगस्त को जयनगर से प्रस्थान करने वाली 18120 जयनगर- टाटा एक्सप्रेस मार्ग परिवर्तन करते हुए कोटशीला ,पुरुलिया, चांडिल के रास्ते टाटा आएगी। 9 अगस्त को नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 22824 नई दिल्ली –भूवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस गोमो- आद्रा- मिदनापूर- हिजली के रास्ते गंतव्य को जाएगी।
संक्षिप्त यात्रा समाप्त करने वाली ट्रेन
10 अगस्त को धनबाद से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13301 धनबाद-टाटा स्वर्णरेखा एक्सप्रेस का आंशिक समापन आद्रा स्टेशन पर किया जायेगा । वही 10 अगस्त को टाटा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13302 टाटा- धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ आद्रा स्टेशन से किया जायेगा। वही 10 अगस्त को बरकाकाना से खुलने वाली गाड़ी संख्या 68086 बरकाकाना-टाटा मेमू का आंशिक समापन मुरी स्टेशन पर किया जायेगा। वही 10 अगस्त को टाटा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 68085 टाटा- बरकाकाना मेमू का आंशिक प्रारंभ मुरी स्टेशन से किया जायेगा |