
चाईबासा : पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवारी के पूर्व बाबा महादेवशाल “गोईलकेरा मेला” का विधिवत मंत्रोच्चारण द्वारा नारियल फोड़कर एवं ओम नमः शिवाय तथा हर हर महादेव का नारा लगाकर



झारखण्ड राज्य पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने शुभारंभ किया तथा मंदिर में जाकर भगवान आशुतोष का विधिवत पूजा अर्चना समर्थकों के साथ किया एवं क्षेत्र की जनता के लिए भगवान भोलेनाथ से सुख शांति और समृद्धि की कामना किया, तत्पश्चात मंदिर परिसर एवं मेला में उपस्थित श्रद्धालुओं का अभिवादन किया पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने महादेवशाल सेवा समिति के निस्वार्थ भाव से मंदिर की सेवा के लिए भूरी भूरी प्रशंसा की साथ ही मंदिर कमेटी एवं उपस्थित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के उपस्थिति में आश्वस्त किया कि सरकार से बात कर महादेवशाल में यात्री विश्राम गृह सहित अन्य श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा श्रद्धालुओं को आने- जाने के लिए बस इत्यादि आवागमन का साधन भी समुचित रूप से व्यवस्था हो इस संबंध में भी ध्यान रखा जाएगा, चुकी सरकार द्वारा महादेवशाल मंदिर को राजकीय पर्यटन स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है अत: सरकार और जिला प्रशासन का सुविधा बढ़ाने पर जोर होना चाहिए । मौके पर जिला परिसद सदस्य ज्योति मेराल , शिवरतन नायक , प्रमुख नीलमणि कोड़ा , पंचायत समिति सदस्य वाणी सिन्हा , राजेश चौरसिया , रंजन दास , संतोष चौरसिया , दिनेश गुप्ता , सुधीर बाजपई , आलोक रंजन सिंह , श्यामलाल कोड़ा , बजरंग प्रसाद , सीताराम बेसरा , सोनाराम कोड़ा , जितेन्द्रनाथ ओझा , त्रिशानु राय , संतोष सिन्हा , राकेश कुमार सिंह , रवि कच्छप , नारायण निषाद , राजु ठाकुर , अभिजीत चटर्जी , सरना बोयपाई , राजेन्द्र महतो , डॉ. नायक , विनय महतो आदि उपस्थित थे ।


