Chaibasa News :चाईबासा की उषा पुरती बनी झारखंड की ग्लेम ऑफ क्वारंटाइन रनर अप

0 201
AD POST

चाईबासा : जनजातीय “हो” समाज की लड़कियां अब चूल्हे चौके तक ही सीमित नहीं रहीं। अब वे इससे आगे निकलकर बुद्धिमत्ता तथा सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भी जगमगाने लगी हैं।चाईबासा की उभरती मॉडल उषा पुरती इसकी ताजा मिसाल है। उषा पुरती को रांची में झार राफ्ट नेक्स्ट द्वारा आयोजित मॉडलों के झार सम्मान-2022 में ग्लेमऑफ क्वारंटाइन फर्स्ट रनर अप चुना गया है। अपनी सुंदरता तथा बुद्धिमत्ता से निर्णायक मंडली को प्रभावित करने में सफल रही और आवश्यक अंक किये। उन्होंने झारखंड की संस्कृति तथा सभ्यता की थीम पर आधारित परिधान पहनकर प्रस्तुति दी। उषा चाईबासा के टाटा कॉलेज से ग्रेजुएट हैं और फिलहाल रांची में रहकर मॉडलिंग की तैयारी करती है। जबकि चाईबासा में उनका घर टुंगरी में है। पिता का नाम मार्शल पुरती है, जबकि माता का नाम विश्वासी पुरती है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

18:23