
माधव चन्द्र कुंकल के इस पोस्ट में साफ झलक रहा है कि वे एक जनप्रतिनिधि के रूप में इस दुखद घटना अथवा पीड़ित परिवारों के दुख से दुखी नहीं हैं बल्कि वे अखबारों में उनका नाम प्रमुखता से प्रकाशित नहीं किया गया है इस बात से अधिक दुखी हैंःसोना देवगम


चाईबासा।कल मंझारी प्रखंड क्षेत्र के जांगीबुरु स्कूल के पास टैंकर का ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर पलटने के कारण टैंकर के चपेट में आकर दुर्घटना में तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत काफी दुःखद एवं हृदयविदारक घटना है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ट्विटर के माध्यम से मृतक बच्चों एवं पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए त्वरित मदद हेतु जिला प्रशासन की टीम को घटनास्थल पर भेजने का निर्देश दिया । मुख्यमंत्री के ट्वीट के परिणामस्वरुप जिला प्रशासन तुरन्त हरकत में आया और जिला प्रशासन के सहयोग से पीड़ित परिवारों को मुवावजे के रूप में तत्काल तीस तीस हजार रुपए का तात्कालिक राहत देना सम्भव हुआ । झामुमो प० सिंहभूम जिला समिति एवं स्थानीय विधायक निरल पुरती ने भी घटना पर गहरा दुःख जताते हुए मृतक बच्चों एवं पीड़ित परिवार के प्रति अपना संवेदना प्रकट करते हुए जिला प्रशासन एवं सरकार से मृतकों के परिवार को सरकारी प्रावधान के अनुसार उचित मुआवजा प्रदान करने का मांग किया है । उन्होंने विधानसभा कमिटी टूर में जिला से बाहर होने के कारण घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाने का अफसोस जाहिर किया है। उन्होंने कहा है कि विधानसभा कमिटी टूर से वापस आते ही पीड़ित परिवारों से मिलेंगे एवं पीड़ित परिवारों को यथासंभव मदद पहुंचाएंगे । इस घटना को लेकर मंझारी से जिप सदस्य माधव चन्द्र कुंकल ने अपने फेसबुक एकाउंट पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं स्थानीय विधायक निरल पुरती पर निशाना साधते हुए एक आपत्तिजनक पोस्ट किया है । उसने अपने पोस्ट में मुख्यमंत्री को सम्बोधित करते हुए लिखा है कि मुख्यमंत्री जी अपने विधायक की तरह घटनास्थल पर नहीं आए तथा पीड़ित परिवार के दुख में भागीदार नहीं बने लेकिन अखबार में मुख्यमंत्री और विधायक दोनों छाए रहे। नकारात्मक सोच एवं राजनीति से प्रेरित इस आपत्तिजनक पोस्ट और बयान का पुरजोर विरोध करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा प० सिंहभूम जिला समिति इसका निंदा करता है । माधव चन्द्र कुंकल के इस पोस्ट में साफ झलक रहा है कि वे एक जनप्रतिनिधि के रूप में इस दुखद घटना अथवा पीड़ित परिवारों के दुख से दुखी नहीं हैं बल्कि वे अखबारों में उनका नाम प्रमुखता से प्रकाशित नहीं किया गया है इस बात से अधिक दुखी हैं। इस घटना की आड़ में सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने के लिए ही वे फिक्रमंद हैं इस तरह की राजनीति ज्यादा दिन नहीं टिकती है, क्षेत्र की जनता सब जानती है । स्थानीय विधायक निरल पुरती अपने क्षेत्र की जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी एवं जबाबदेही को बखूबी समझते हैं और इसे निभाते आ रहे हैं और उनपर क्षेत्र की जनता का विश्वास कायम है – सोनाराम देवगम, सचिव, झामुमो प० सिंहभूम जिला समिति ।


