Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » CHAIBASA NEWS :सुबेदार राजेश चातर भारतीय सेना में 28 साल सेवा देकर अपना घर लौटें तो उस वीर का स्वागत जोरदार किया ग्रामीणों
Breaking News

CHAIBASA NEWS :सुबेदार राजेश चातर भारतीय सेना में 28 साल सेवा देकर अपना घर लौटें तो उस वीर का स्वागत जोरदार किया ग्रामीणों

BJNN DeskBy BJNN DeskJuly 2, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

चाईबासा। अग्निपथ और अग्निवीर को लेकर आज पूरे देश में तरह तरह की बहस चल रही है, कई जगह युवा हिंसक आंदोलन कर रहे हैं, एक भारतीय फौजी की यह रोचक कहानी और प्रासंगिक हो जाती है। भारतीय सेना के प्रति हमारी सोच और नजरिए को और खूबसूरत बना देती है। इस कहानी को पढ़कर आप गर्व महसूस करेंगे। एक सुखद अनुभूति से आप भर उठेंगे। इस कहानी के किरदार हैं- सूबेदार राजेश कुमार चातर।

 

1994 में भारतीय सेना में चले गए राजेश कुमार चातर

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले तांतनगर प्रखंड में एक गांव है- गंजिया। इसी गांव के रहने वाले हैं राजेश कुमार चातर। इस गांव की मिट्टी ने उन्हें पाल-पोस कर जवान किया था। उन्हें एक मजबूत इंसान बनाया। राजेश कुमार चातर ने गांव के स्कूल से ही प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद वर्ष 1990 में प्रोजेक्ट हाई स्कूल, कोकचो से बतौर मैट्रिक छात्र उन्होंने परीक्षा पास की। इसके बाद राजेश ने तय कर लिया कि भारतीय सेना में जाकर देश की सेवा करनी है। दुशमनों से देश की हिफाजत करनी है। सरहद पर पहरेदारी करनी है। नए संकल्प के साथ उन्होंने भारतीय सेना की तैयारी शुरू कर दी। अंतत: वर्ष 1994 में राजेश कुमार चातर भारतीय सेना में चले गए। उनका सपना पूरा हो गया।

वर्ष 1994 में ज्वाइन की भारतीय सेना

भारतीय सेना में रहते हुए 28 वर्ष कैसे बीत गया, राजेश कुमार चातर समझ भी नहीं पाए। वह कहते हैं- वर्ष 1994 में सेना की नौकरी बिहार रेजिमेंट बटालियन-12 में ज्वाइन की थी। 28 साल देश की सेवा की। अलग-अलग राज्यों की सीमाओं पर तैनात रहा। कठिन परिस्थितियों में देश के लिए सेवारत रहे। बहुत सारी यादें हैं। एक सांस में बयां नहीं कर पाऊंगा। हर युवा को एक बार भारतीय सेना में अवश्य जाने का प्रयास करना चाहिए। देश सेवा के लिए इससे बढ़िया कोई मौका नहीं।

खुली जीप पर जुलूस, ढोल, मांदर और नगाड़ों से स्वागत

बहरहाल, कहानी का क्लाइमेक्स यह है कि शनिवार को जब राजेश कुमार चातर अपने गांव लौट रहे थे तो ग्रामीणों को इसकी खबर मिल गई। ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत ऐसा कि आसपास के लोग देखकर दंग रह गए। सुनकर चौंक गए। जैसे ही राजेश कुमार चातर ने गांव में कदम रखा, ढोल, मांदर, नगाड़ों की आवाज गूंज उठी। फूलों से सजी खुली जीप में ग्रामीणों ने उन्हें बैठाया। जुलूस निकाल कर पूरे गांव में घुमाया। लोगों ने घरों की छत से फूलों की बारिश की। इस बीच पूरे गांव में भारत माता की जय के जयकारे गूंजते रहे। युवाओं की टोली नाचते गाते जुलूस के आगे आगे उनका स्वागत कर रही थी। हर कोई इस भारतीय सेना के रिटायर जवान से मिलकर बधाई देने को आतुर दिखा। कुछ लोग तो इनके स्वागत के लिए पहले ही चाईबासा के तांबो चौक पर पहुंच गए थे।

गांव में पारंपरिक तरीके से पांव धोकर उतारी गई आरती

भारतीय सेना के किसी जवान का इस तरह स्वागत यहां पहली बार हुआ। राजेश कुमार चातर ने जुलूस के साथ बरकुंडिया पहुंचकर शहीद तुराम बिरुली की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शहीद को नमन किया। उनसे मिलने के लिए कई रिश्तेदार भी पैतृक गांव पहुंचे थे। घर पहुंचने पर पारंपरिक तरीके से उनका पैर धोया गया। इसके बाद उनकी आरती उतारी गई। फूल माला से लदे राजेश कुमार चातर ने कहा कि अब गांव के युवाओं को भारतीय सेना में जाने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने गांव में मिले इस सम्मान के लिए सबको हाथ जोड़कर आभार किया

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Tata Steel Foundation Wins AFC Special Grassroots Award 2025 for Best Grassroots Project

November 12, 2025

Jamshedpur News :बीफ्रेंडर्स इनिशिएटिव का राष्ट्रीय सम्मेलन: ‘जीवन’ के वालंटियर्स ने जीता तृतीय पुरस्कार

November 12, 2025

Jharkhand News :मुख्यमंत्री Hemant Soren ने झारखंड मंत्रालय में आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन कैंप में रक्त दान कर स्वैच्छिक रक्तदान महाअभियान का किया शुभारंभ , राज्य वासियों से बढ़ -चढ़कर रक्त दान करने की अपील की

November 12, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.