चाईबासा।गुरूवार को प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार और जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल ने संयुक्त रुप से पुलिस उपमहानिरीक्षक कोल्हान रेंज अजय लिंडा, पुलिस अधीक्षक पश्चिम सिंहभूम आशुतोष शेखर, उप विकास आयुक्त संदीप बक्शी, अपर उपायुक्त संतोष सिन्हा, जिला भू अर्जन पदाधिकारी एजाज अनवर प्रखंड विकास पदाधिकारी गोइलकेरा विवेक कुमार की उपस्थिति में राज्य के मुख्यमंत्री के आगमन पर आयोजित प्रस्तावित कार्यक्रम के सभा स्थल का निरीक्षण किया।
मौके पर जिला उपायुक्त ने कार्यक्रम हेतु प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, कर्मचारी और पुलिस पदाधिकारियों को उनके कार्य दायित्व से अवगत कराया साथ ही साथ उन्हें ससमय कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर उनके कार्य दायित्व के निर्वहन करने हेतु भी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया। जिला उपायुक्त ने विशिष्ट अतिथि, पदाधिकारियों और मीडिया के लिए अलग-अलग समुचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया

