
चाईबासा के पत्रकार साथी जीतेन्द्र ज्योतिषी की पूज्य माता स्वर्गीय सुंदर देवी का अंतिम संस्कार पूरे विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में परिजन, शुभचिंतक, पत्रकार, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर, चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष नितिन प्रकाश, जदयू के जिला अध्यक्ष बिश्राम मुंडा, भाजपा के वरिष्ठ नेता अनूप सुल्तानिया, समाजसेवी गुरूमुख सिंह खोखर, मोहम्मद बारीक, इप्टा के संस्थापक तरुण मुहम्मद, इप्टा के सचिव संजय चौधरी, अधिवक्ता कैशर परवेज, कांग्रेस नेता त्रिसानू राय, आजसू नेता सुजीत गिरी, डॉ. राजकुमार सिंह, वकील खान तथा प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति मुकुंद रूंगटा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।सभी ने स्वर्गीय सुंदर देवी के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
अंतिम यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल रहा। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय सुंदर देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सादगीपूर्ण, प्रेरणादायी एवं संघर्षशील जीवन को नमन



