चाईबासा।पश्चिम सिंहभूम जिले से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दीनबन्धु बोयपाई केन्द्र सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एवं धर्म-जाति भेद भूलकर आपसी भाईचारा का संदेश मजबूत करने को लेकर लगातार राहुल गांधी संग पदयात्रा कर रहे हैं। दीनबन्धु बोयपाई ने अपनी राजनीतिक सफर 2004 काठभारी पंचायत अध्यक्ष के तौर पर शुरू की थी। 2010 तक पंचायत अध्यक्ष रहे।2010 से 2017 तक तांतनगर प्रखंड उपाध्यक्ष रहे। 2017 में युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित हुए।कांग्रेस पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा एवं कार्यों को देखते हुए प्रदेश ने उन्हें युवा कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए और फिर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर काबिज हुए। 2019 के लोकसभा चुनाव में बखूबी उन्होंन अपनी जिम्मेदारी निभाई। विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय युवा कांग्रेस ने जगन्नाथपुर विधानसभा का चुनाव परवेक्षक मनोनीत किया।विधानसभा चुनाव में भी दीनबन्धु बोयपाई ने बखूबी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह किया। आज झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस का निर्वाचित सदस्य है। 7 सितंबर 2022 कन्याकुमारी से 13 अक्टूबर 2022 तक यात्रा करते हुए कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के कोनासागारा तक 926 किलोमीटर की दूरी तय कर चुका है।दीनबन्धु बोयपाई ने कहा की मैंने देश आजादी के स्वातंत्र सेनानियों के किस्से किताबों में एवं बड़ों की जुबानी सुनी है।परन्तु आज जब देश में संविधान विरोधी ताकतें हावी हैं,जनविरोधी नीतियों को दमनकारी तरीकों से लागू किया जा रहा है देश में ऐसे में हम चुप नहीं हैं। हमारे जन नेता राहुल गांधी संग सत्ता के तानाशाही शासकों से संविधानिक लड़ाई लड़ रहे हैं।अब तक की सबसे लम्बी पदयात्रा कर लोगों को जगाने का काम कर रहे हैं।बेरोजगारी,मंहगाई,महिला सुरक्षा,किसानों के हित एवं खत्म होते देश के अर्थव्यवस्था को लेकर लोगों को जोड़ने का काम कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से कर रही है।

