
CHAIBASA


पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिला अंतर्गत सरजामबूरु एवं तुमबाहाका क्षेत्र में संयुक्त रुप से सीआरपीएफ 174 बटालियन ,60बटालियन, 197 बटालियन ,157 बटालियन, झारखंड जगुआर ,209 कोबरा बटालियन एवं जिला बल के द्वारा भाकपा माओवादियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है l उक्त अभियान के दौरान आज सुबह करीब 10:45 बजे भाकपा माओवादियों तथा कोबरा के बीच tonto थाना क्षेत्र अंतर्गत रेगँडाहातु के घने जंगलों में मुठभेड़ हुई lउक्त मुठभेड़ में कोबरा बटालियन को भारी पड़ता देख माओवादी घने जंगलों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे l तत्पश्चात सर्च ऑपरेशन चलाया गया ,सर्च ऑपरेशन के दौरान दुर्घटनाबश अपने ही राइफल से कोबरा 209 बटालियन के हेड कॉन्स्टेबल एन एस मित्तेई को दाहिने पैर के एड़ी में बुलेट इंजरी लगा, जिसे बेहतर इलाज हेतु रांची भेजा गया है! वह अभी बिल्कुल ठीक है ! भाकपा माओवादियों के विरुद्ध अभियान जारी है l

