
चाईबासा।जिले में एक बार फिर कोरोना बिस्फोट होने से जिला प्रशाषन के साथ सहयोग करने के लिए ज्वाइंटस ग्रुप के सदस्य सक्रिय हो गए है, और बढ़ती कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए जायन्ट्स ग्रुप ऑफ चाईबासा द्वारा सोमबार को संध्या 4 बजे स्थानीय जैन मार्केट चौक पर वृहत पैमाने पर मास्क वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर चाईबासा सदर अनुमण्डल पदाधिकारी सचिन्द्र कुमार बड़ाईक एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलखो उपस्थित थे।तथा अपने हाथों से लोगों को जीवन रक्षा के लिए लोगों से मास्क पहने के लिए प्रेरित कर रहें थे तथा कोराना जैसी महामारी से बचना है तो दो गज की दुरी मास्क है जरूरी के तर्ज पर कार्यक्रम में सारकत भी किए।साथ ही अपील भी काया गया कि घर से निकले तो मास्क जरूर पहन कर निकले और भीड़ भाड़ में ना जाएं तथा शोसल डिसटैंसिंग का पालन कर जिला को कोरोना मुक्त बनाएं।वही
कार्यक्रम के दौरान जायन्ट्स ग्रुप के सदस्यों के द्वारा बिना मास्क के राहगीरों को मास्क वितरित करते हुए कोविड से सावधान रहते हुए अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी ने संबोधित करते हुए जायन्ट्स की कोविड के प्रति संजीदगी की सराहना की साथ ही राहगीरों को कोविड से सावधान रहने हेतु जागरूक किया। इस अवसर पर जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन, फेडरेशन 8 के अध्यक्ष दीपक शर्मा, चाईबासा ग्रुप के अध्यक्ष आफताब आलम, विष्णु भूत, मुकेश सिन्हा, विवेक सिन्हा, आनंद प्रियदर्शी, सत्येंद्र कुमार, सुमित कुमार, शाहनवाज़ आलम, पंकज सिंह, त्रिशानु रॉय आदि उपस्थित थे।



