
चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले से दिल दहलाने वाली खबर है । मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तांबो में पुआल की झोपड़ी में आग लग जाने के कारण 25 वर्षीय डोबरो देवगम उर्फ ठाकुर की मौत हो गई।घटना शनिवार रात को घटी है। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि मृतक गंजेड़ी था। अक्सर नशे में रहता था। सिगरेट का भी आदी था। शनिवार की रात को वह पुआल की झोपड़ी में सोने के लिए चला गया। संभवतः सिगरेट पीने के बाद शेष बचे सुलगते सिगरेट को पुआल में फेंक दिया होगा। जिस कारण पुआल से बनी झोपड़ी में आग लग गई। नशे में रहने के कारण उसे पता ही नहीं चला होगा और झोपड़ी की अंदर ही जलकर उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने जब आग की लपटों को देखा तो काफी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे बाद आग को काबू किया गया। तब तक युवक की जलकर मौत हो चुकी थी इसकी सूचना पर रात में ही थाने की पुलिस वहां पहुंची गई और मामले की जानकारी लेने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पहुंचाया। रात होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। शव के अत्यधिक जल जाने के कारण सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने फॉरेंसिक जांच के लिए जमशेदपुर भेज दिया।



