
चाईबासा ।आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा के निर्देश पर थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक के नेतृत्व में जगन्नाथपुर पुलिस ने सोमवार को थाना अंतर्गत जैतगढ़ बाजार में अवैध देशी शराब के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाकार करीब 60 लीटर अवैध देशी महुआ शराब को जब्त किया तथा शराब बिक्रेता पर कांड भी दर्ज कर लिया है।
जगन्नाथपुर पुलिस को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र अन्तर्गत जैतगढ़ में अवैध देशी महुआ शराब की बिक्री की जा रही है उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा के निर्देश पर थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक के नेतृत्व में प्रशिक्षु दारोगा निर्भय कुमार, स0 अ0 नि0 उमेश प्रसाद, तारकनाथ सिंह, नंदकिशोर सिंह, रविकिशोर तिवारी, मनोज कुमार, हवलदार जोगेश्वर मेहता एवं जिला बल के साथ एक छापामारी टीम का गठन कर जैतगढ़ में अवैध देशी शराब के विरुद्ध छापामारी की गई। पुलिस को देखते ही अवैध महुआ देशी शराब बिक्रेता व पीने वाले व्यक्ति मौके से भाग निकले इसलिए किसी की गिरफ्तारी नही हो पाई है परन्तु पुलिस ने मौके से 60 लीटर अवैध देशी महुआ शराब को जब्त कर लिया तथा अवैध रूप से देशी शराब बिक्री कर रहे बिक्रेता पर कांड दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने कहा कि अवैध रूप से महुआ देशी शराब का बिक्री करना कानूनन जुर्म है, अवैध रूप से शराब बिक्रेता देशी शराब बिक्री करना बन्द कर दे वरना जेल की हवा खानी पड़ेगी। थाना प्रभारी मधुसुदन मोदक ने मानकी, मुण्डा, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी एवं गाँव के ग्रामीण से अवेध शराब के बिक्री के विरोध में पुलिस का सहयोग करने का निवेदन किया। उन्होंने कहा कि अवैध देशी महुआ शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।



