
चाईबासा।पश्चिमी सिंहभूम जिले के लिए मंगलवार हादसों से भरा सफर का दीन रहा।कहीं टोंटो थाना क्षेत्र में बेलोरो व मोटरसाईकल के भीड़त में एक किसान की मौत हो तो कहीं जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के करंजिया खास गांव में सिमेंट व ईट्टा से लदा ट्रक्टर घर में घूस जाने के कारण मां बेटे की जान चली गई।कुल मिलाकर हादसे में तीन जानें चली गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गये। मालुम हो कि टोंटो थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले सानमिर्गी लेण्डी मार्ग पर सेरेंगसिया होकर आ रही एक सादे रंग की बेलोरो संख्या od09k 4313 तथा एक एचएफ डिक्स मोटरसाईकेल के बीच जोड़दार भीड़त हो गई। जिसके कारण मोटरसाईकेल चालक सरदार सिंकु बुरी तरह घायल हो गये।बाद में मृतक के साथीगण मिलकर उसी बेलोरो पर ईलाज के लिए जगन्नाथपुर सीएचसी लाया गया जहां इलाज के क्रम में सरदार सिंकी की मौत हो गई। इस सबंध में मृतक सरदार सिंकु के साथियों द्वारा बताया गया हम लोग टोंटो प्रखंड क्षेत्र में पड़ने वाली सानमिर्गी लेण्डी के लैप्स में कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा संचालित खेत में धान लगाने की विधी का प्रशिक्षण लेकर अपने घर जिकीलत्ता लौट रहें थे।इसी दौरान पूर्व विधायक पुत्कर हेंब्रम के घर के समिप सानमिर्गी लेण्डी के पास बेलोरो व मृतक के मोटरसाईकेल के साथ टक्कर हो गई जिससे मृतक काफी दुर तक फेका गया।बाद मेसाथियों नें ग्रामीणों के सहयोग से उसी हत्यारा बेलोरो पर मृतक सरदार सिंकु को ईलाज के लिए लाया गया। जहां ईलाज के क्रम में मौत हो गई। बताया गया की मृतक एक कच्चे रास्ते से मुख्यमार्ग आ रहा था उसी दौरान घटना घटी।



