
घटना की सुचना मिलते ही जगन्नाथपुर पुलिस घटना स्थल पहूंचकर मामले की जांच में जुटी


चाईबासा।मंगलवार को जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गतपड़ने वाले करंजिया पंचायत के खास करंजिया गांव में शुनिल गोप के घर में सिमेंट व गिट्टी से लदा एक ट्रैक्टर घुस जाने से शुनिल गोप का पत्नी बेनी देवी व पुत्र अगातिंया गोप की ट्रैक्टर से कचले जाने के कारण घटना स्थल पर ही मौत हो गई।जबकी शुनील गोप बुरी तरह घायल हो गया।इधर इस हादसा को लेकर जहां गांव में मात्म छा गया। इधर घटना की सुचना मिलते ही जगन्नाथपुर थाना प्रभारी मधु सुदन मोदक नें त्वरित कार्रवाई करने के सअनि उमेंश प्रसाद को दल बल के साथ मामले की जांच के लिए घटना स्थल भेज दिया गया जहां पुलिस पहूंच कर मामले की जांच में जुट गई है,और घायल को ईलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।इस सबंध में मिली जानकारी के अनुसार जैंतगढ़ से ट्रैक्टर में सिमेंट और ईट्टा लोड कर कुमारडुंगी के लिए बाईपास होकर जा रहा था,उसी दौरान कंरजिया ग्राम एनएच 75 पर जो बुरूसाई जाने वाली रोड़ स्थित शुनिल गोप के घर में अन्यत्रित होकर घर में घूस गई। वहीं घर में शुनील गोप अपनी पत्नी बेनी देवी और पुत्र अगांतिया गोप के साथ थें ट्रैक्टर तेज रफ्तार में सिधा शुनिल गोप के घर में घूस गया जिसके कारण ट्रैक्टर के चपेट में आने से बेनी देवी और बेटा अगांतिया गोप को कुचल दी गई जिससे मां और बेटी की मौत घटनास्थल पर ही हो गया।साथ ही शुनिल गोप भी बुरी तरह घायल हो गया।घटना की सुचना जगन्नाथपुर सीएचसी 108 एबुंलेश को सुचना दी गई सुचाना पाते ही घायल को लाने के लिए 108 नंबर की एबुंलेश घटना स्थल पहूंच गई।वहीं घटना स्थल पर जगन्नाथपुर पुलिस सअनि उमेश प्रसाद के नेतृत्व में दल बल पहूंच कर शव को अपने कब्जा में कर लिया तथा घायल को अस्पताल भेज दी गई ईलाज के लिए।

