
.चाईबासा।सोमवार देर शाम आनंदपुर थाना अंतर्गत रोमा कांडि ग्राम सिमांचल जंगल दस्तई गढ़ा से आनंदपुर पुलिस ने एक लड़की का शव बरामद किया है .मृतक लड़की की पहचान रोमा गाँव के रहने वाले कृपाल सिंह के पुत्री के रूप में किया गया है.मिली जानकारी के मुताबिक़ मृत लड़की पिछले गुरुवार से ही अपने घर से लापता थी.वहीं परिजनो के द्वारा गुमशुदा लड़की को अपने स्तर से संभावित ठिकानों में काफ़ी खोजबीन किया जा रहा था.इस दौरान परिजनो ने लड़की के गुमशुदगी की सूचना आनंदपुर पुलिस को नहीं दी थी.वहीं आनंदपुर पुलिस को इस घटना को लेकर सोमवार शाम क़रीब 5;30 बजे सूचना मिली,की एक लड़की का शव रोमा कांडी सिमांचल समीप दस्तई गढ़ा जंगल में देखा गया है.वहीं आनंदपुर पुलिस त्वरित कारवाई करते हुए घटना स्थल से मृत लड़की का शव अपने क़ब्ज़े में लिया है.साथ ही आनंदपुर पुलिस अग्रेतर कारवाई करते हुए शव को चक्रधारपुर पोस्टमार्टम हेतू भेजने में जुटी.



