
जमशेदपुर 26 नवंबर: स्थानीय आर0 वी0 एस0 काॅलेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलाॅजी, जमशेदपुर में संविधान दिवस मनाया गया। संस्थान के सभागर में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए काॅलेज के एकेडेमिक डीन डाॅ0 राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि अपने संविधान द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करना हमारा कर्Ÿाव्य है और हम हमारे संविधान के नियमों का सख्ती से पालन करेंगे तभी इसकी रक्षा हो पाएगी यद्यपि यदा-कद्ा इसकी अवहेलना लोग करते हैं, जो गलत है। हम इस संविधान के रचनाकार डाॅ0 भीमराव अम्बेदकर को नमन करते हैं कि उन्होंने इसकी रचना करते समय भारत की संस्कृति एवं भारत के नागरिकों का ख्याल रखा। सैकड़ों छात्रों की उपस्थिति में मनाया गया यह कार्यक्रम सबों को संविधान द्वारा प्रदŸा अधिकार एवं नागरिकों के कर्Ÿाव्य का बोध कराया। अंगे्रजी के प्राध्यापक डाॅ0 सुधीर झा ने संविधान के निर्माण में डाॅ0 भीमराव अम्बेदकर सहित संविधान सभा के सभी सदस्यों के योगदान पर चर्चा की। इस मौके पर काॅलेज के कोषाध्यक्ष श्री शत्रुघ्न सिंह के अलावा डाॅ0 एस0 पी0 सिंह के संयोजन में आयोजित इस समारोह में टेªनिंग एण्ड प्लेसमेंट प्राभारी डाॅ0 विक्रम शर्मा, डाॅ0 कल्पना महतो, प्रो0 सनातन प्रसाद, प्रो जीवन कुमार, प्रो0 जी एस शर्मा, प्रो0 राकेश कुमार, प्रो0 गोपाल चन्द्र महतो, डाॅ0 रेखा तिवारी, प्रो0 अभिलाष घोष आदि उपस्थित थे।

