
जमशेदपुर।


बहरागोड़ा थाना क्षेत्र NH-18 पर जाड़ापाल के समीप सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार अर्धेंदु मंडल की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।स्थानीय लोगों की मदद से उसे बहरागोड़ा सामूदायिक स्वस्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बाइक सवार अर्धेंदु मंडल बहरागोड़ा के चित्रेश्वर से सटे पश्चिम बंगाल के करतनाला गांव का रहने वाला था।घटना की सूचना पाकर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी बहरागोड़ा सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

