Browsing: खेल-जगत

जमशेदपुर:टाटा स्टील की टीम ने एक बार फिर खेल जगत में अपना दबदबा साबित करते हुए एसपीएसबी (स्टील प्लांट स्पोर्ट्स…

नई दिल्ली। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित एक समारोह में डूरंड कप…

जमशेदपुर :पूर्वी सिंहभूम जिले के 16 उभरते हुए युवा एथलीटों का चयन झारखंड राज्य की दूसरी सब-जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के…

रांची – भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया है। झारखंड के सपूत और भारतीय क्रिकेट टीम…

डेस्क। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने आज पटना हवाई अड्डे पर प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात…

जमशेदपुर: नवल टाटा हॉकी अकादमी (एनटीएचए), जमशेदपुर ने हॉकी एसोसिएशन ऑफ ईस्ट सिंहभूम के तत्वावधान में आयोजित बहुप्रतीक्षित ग्रासरूट्स हॉकी फेस्टिवल 2025 का सफल समापन किया। इस 8 दिवसीय उत्सव का समापन एक रंगारंग और उत्साहपूर्ण समारोह के साथ अकादमी परिसर में हुआ। इस आयोजन ने न केवल जमीनी स्तर के खेलों की भावना का जश्न मनाया, बल्कि उन सभी युवा खिलाड़ियों, कोचों, स्वयंसेवकों और समर्थकों के समर्पण और जुनून को भी सलाम किया, जिन्होंने इस समारोह को एक यादगार और प्रेरणादायी सफलता में बदल दिया। इस समारोह ने पटमदा, पोखरी, बिरसा नगर और परसुडीह की चार उत्साही टीमों को एक साथ लाकर उभरते हुए हॉकी प्रतिभाओं को अपनी कौशलता दिखाने और खेल के प्रति अपने जुनून को जगाने का एक शानदार मंच प्रदान किया। पुरस्कार वितरण के दौरान, टीम पोखरी ने पूरे टूर्नामेंट में दबदबा बनाए रखते हुए चैंपियन का खिताब जीता। टीम पटमदा ने प्रथम उपविजेता स्थान हासिल किया, जबकि टीम बिरसा नगर ने द्वितीय उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। खेल भावना और ईमानदारी के उत्कृष्ट उदाहरण के रूप में टीम परसुडीह को फेयरप्ले अवार्ड से सम्मानित किया गया। व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया: फेस्टिवल के सर्वश्रेष्ठ गोल स्कोरर का पुरस्कार नमन (टीम पटमदा) को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और उभरते हुए खिलाड़ी के पुरस्कार प्रत्येक टीम के शीर्ष प्रदर्शनकर्ताओं को उनकी कौशल, निरंतरता और विकास के लिए प्रदान किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चंद्रयी मजूमदार, हॉकी झारखंड की उपाध्यक्ष एवं हॉकी एसोसिएशन ऑफ ईस्ट सिंहभूम की सचिव, ने नवल टाटा हॉकी अकादमी द्वारा जमीनी स्तर की प्रतिभाओं के संवर्धन के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की और भारतीय हॉकी के भविष्य को संवारने में ऐसे प्रयासों के महत्व पर जोर दिया। उनके साथ कार्यक्रम में एनटीएचए के प्रोजेक्ट डायरेक्टर गुरमीत सिंह राव और मंजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समापन समारोह के दौरान सभी समर्पित स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जिनके अथक प्रयासों ने इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे फेस्टिवल के दौरान खिलाड़ियों का प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और मेंटरिंग करने वाले कोचों को उनकी निष्ठा और सकारात्मक प्रभाव के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एक ग्रासरूट कोच ने भावपूर्ण शब्दों में लगातार जमीनी स्तर पर विकास की आवश्यकता और नवल टाटा हॉकी अकादमी की दीर्घकालिक विज़न पर जोर दिया, जो युवा खिलाड़ियों के संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। समारोह का समापन सभी उपस्थितजनों, समर्थकों और साझेदारों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यादगार पलों को संजोने के लिए एक समूह फोटो सेशन आयोजित किया गया, जिसके बाद सभी खिलाड़ियों और अतिथियों के लिए स्वादिष्ट नाश्ते का इंतजाम किया गया। यह आयोजन न केवल जमीनी स्तर पर हॉकी के प्रति बढ़ती उत्साह को दर्शाता है, बल्कि नवल टाटा हॉकी अकादमी की उस अटूट प्रतिबद्धता को भी उजागर करता है, जो वह आने वाली पीढ़ी के हॉकी सितारों को निखारने में निभा रही है।

जमशेदपुर, बेंगलुरू एफसी और ईस्ट बंगाल एफसी बुधवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों…

आगामी 18 मई को आहुत जेएससीए प्रबंधन समिति के चुनाव के मद्देनजर ‘द टीम’ के सभी प्रत्याशी प्रेस/मीडिया के…

रांची। झारखंड में खेल-कूद की गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए प्रतिभाओं को प्रशिक्षित कर निखारने के लिए खेल विश्वविद्यालय खुलेगा।…

कोलकाता: लीग शील्ड विजेता मोहन बागान सुपर जायंट ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 का कप जीतकर दोनों खिताब अपने नाम करने का कारनामा…