जमशेदपुर। टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ने आज विश्व एड्स दिवस के अवसर पर वॉक ए थॉन का आयोजन किया। इस वॉक ए थॉन का उद्देश्य लोगों में इस बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाना था। वॉक ए थॉन को चाणक्य चौधरी, वाइस प्रेसिडेंट, कॉर्पोरेट सर्विसेज, टाटा स्टील और डॉ. विनीता सिंह, जनरल मैनेजर, मेडिकल सर्विसेज ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस आयोजन में मेडिकल क्षेत्र के लगभग 300 पेशेवर, नर्सिंग स्टाफ और छात्र उत्साहपूर्वक शामिल हुए। वॉक ए थॉन सुबह 6:30 बजे टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) से शुरू हुई। यह रेड क्रॉस सर्कल होते हुए कोविड वॉरियर पार्क तक पहुंची, जहां नर्सिंग छात्रों ने एड्स जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभावशाली ‘नुक्कड़ नाटक’ प्रस्तुत किया। वॉक ए थॉन का समापन वापस टाटा मेन हॉस्पिटल पर हुआ। टाटा मेन हॉस्पिटल में एड्स उपचार के लिए एक विशेष एचआईवी नोडल सेंटर है, जहां मरीजों का पूर्ण इलाज किया जाता है। यहां मरीजों की एचआईवी जांच प्रोटोकॉल के अनुसार की जाती है और उन्हें हर महीने एंटीरेट्रोवाइरल थेरेपी (एआरटी) प्रदान की जाती है, जिससे एचआईवी पॉजिटिव मरीजों को स्वस्थ और सामान्य जीवन जीने में सहायता मिलती है।
Browsing: स्वास्थ्य
जमशेदपुर। टीम पीएसएफ ने, 26/11- मुम्बई हमला में शहीद हुए उन वीर जवान शहीद सपूतों को आज रक्तदान के…
राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस (7 नवंबर) डॉ. कोशी वर्गीज डायरेक्टर, मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल भारत में हर साल 7 नवंबर…
जमशेदपुर : हाउस ऑफ हेलीऑन (पूर्व में ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन कंज्यूमर हेल्थकेयर) की ओर से प्रमुख ओरल केयर ब्रांड सेंसोडाइन ने 3…
-आदित्यपुर : सरायकेला के आदित्यपुर में स्थित 650 बेड के नेताजी सुभाष सुपर मल्टी स्पेशियलिटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों…
जमशेदपुर।कौन कहता है कि आकाश में सुराख नहीं हो सकता- एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो. हर-दिन कुछ नया…
जमशेदपुर। विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्मानन्द नारायणा हॉस्पिटल, जमशेदपुर (नारायणा हेल्थ, बेंगलुरु की इकाई) ने हृदय स्वास्थ्य के…
जमशेदपुर। ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय कृष्णा ने हृदय रोग की रोकथाम के महत्वपूर्ण उपायों…
जमशेदपुर। ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल, जमशेदपुर ने दिल के दौरे से पीड़ित 67 वर्षीय कारू नंदन पाठक की आपातकालीन एंजियोप्लास्टी कर…
Anni Amrita जमशेदपुर. रविवार को ब्रह्मर्षि भवन कदमा में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ.ये आयोजन भूमिहार महिला समाज, झारखंड की…
