
जमशेदपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन के चांपा स्टेशन पर बुनियादी ढांचे के विकास के लिए चौथी लाइन जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इस मेगा ब्लॉक के कारण जून 2026 के दूसरे और तीसरे सप्ताह में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बीच चलने वाली 50 से अधिक ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित होगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच 206 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। चांपा स्टेशन पर इसे मुख्य लाइन से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य 07 जून से 19 जून 2026 तक चलेगा। भविष्य में इससे ट्रेनों की गति बढ़ेगी, लेकिन फिलहाल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नीचे प्रभावित ट्रेनों की पूरी सूची दी गई है।
चांपा स्टेशन मेगा ब्लॉक: बिहार और झारखंड की प्रमुख रद्द ट्रेनें (Bihar-Jharkhand Cancelled Trains)
इस ब्लॉक का सबसे ज्यादा असर टाटानगर और आरा-बक्सर रूट पर पड़ेगा। साउथ बिहार एक्सप्रेस जैसी लाइफलाइन ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी:
18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस: 07 से 18 जून 2026 तक रद्द।
18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस: 08 से 19 जून 2026 तक रद्द।
18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस: 08 से 19 जून 2026 तक रद्द।
13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस: 12 से 16 जून 2026 तक रद्द।
13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस: 10 से 14 जून 2026 तक रद्द।
22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस: 12 जून 2026 को रद्द।
22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस: 13 जून 2026 को रद्द।
12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस: 12 व 13 जून 2026 को रद्द।
12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस: 14 व 15 जून 2026 को रद्द।
22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस: 12 व 15 जून 2026 को रद्द।
22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस: 14 व 17 जून 2026 को रद्द।
पश्चिम बंगाल, ओडिशा और महाराष्ट्र रूट की रद्द ट्रेनें (WB, Odisha & Maharashtra Cancelled Trains)
12833/12834 अहमदाबाद-हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस: 11 से 15 जून 2026 तक रद्द।
12870 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस: 12 जून 2026 को रद्द।
12869 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस: 14 जून 2026 को रद्द।
12151 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस: 10 व 11 जून 2026 को रद्द।
12152 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस: 12 व 13 जून 2026 को रद्द।
18477/18478 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस: 11 से 15 जून 2026 तक रद्द।
22866 पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस: 09 जून 2026 को रद्द।
22865 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस: 11 जून 2026 को रद्द।
20822 सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस: 13 जून 2026 को रद्द।
20821 पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस: 15 जून 2026 को रद्द।
12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस: 15 जून 2026 को रद्द।
12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस: 17 जून 2026 को रद्द।
गुजरात, राजस्थान और पंजाब रूट की लंबी दूरी की रद्द ट्रेनें (Gujarat, Rajasthan & Punjab Cancelled Trains)
12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस: 10 व 11 जून 2026 को रद्द।
12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस: 12 व 13 जून 2026 को रद्द।
22905 ओखा-शालीमार एक्सप्रेस: 14 जून 2026 को रद्द।
22906 शालीमार-ओखा एक्सप्रेस: 16 जून 2026 को रद्द।
20813 पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस: 10 जून 2026 को रद्द।
20814 जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस: 13 जून 2026 को रद्द।
20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस: 13 जून 2026 को रद्द।
20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस: 14 जून 2026 को रद्द।
20471 गंगानगर-पुरी एक्सप्रेस: 14 जून 2026 को रद्द।
20472 पुरी-गंगानगर एक्सप्रेस: 17 जून 2026 को रद्द।
22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस: 13 जून 2026 को रद्द।
22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस: 16 जून 2026 को रद्द।
20917 इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस: 09 जून 2026 को रद्द।
20918 पुरी-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस: 11 जून 2026 को रद्द।
22909 बलसाड-पुरी एक्सप्रेस: 11 जून 2026 को रद्द।
22910 पुरी-बलसाड एक्सप्रेस: 14 जून 2026 को रद्द।
13425 मालदाटाउन-सूरत एक्सप्रेस: 13 जून 2026 को रद्द।
13426 सूरत-मालदाटाउन एक्सप्रेस: 15 जून 2026 को रद्द।
12949 पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस: 12 जून 2026 को रद्द।
12950 सांतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस: 14 जून 2026 को रद्द।
उत्तर और दक्षिण भारत की अन्य प्रमुख रद्द ट्रेनें (Other Cancelled Express Trains)
22512 कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस: 13 जून 2026 को रद्द।
22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस: 16 जून 2026 को रद्द।
22358 गया-एलटीटी एक्सप्रेस: 10 जून 2026 को रद्द।
22357 एलटीटी-गया एक्सप्रेस: 12 जून 2026 को रद्द।
17321 वास्कोडिगमा-जसीडीह एक्सप्रेस: 12 जून 2026 को रद्द।
17322 जसीडीह-वास्कोडिगमा एक्सप्रेस: 15 जून 2026 को रद्द।
17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस: 11 जून 2026 को रद्द।
17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस: 14 जून 2026 को रद्द।
17007 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस: 09 व 13 जून 2026 को रद्द।
17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस: 12 व 16 जून 2026 को रद्द।
22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी एक्सप्रेस: 10 जून 2026 को रद्द।
22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस: 11 जून 2026 को रद्द।
20828 सांतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस: 10 जून 2026 को रद्द।
20827 जबलपुर-सांतरागाछी एक्सप्रेस: 11 जून 2026 को रद्द।
20807 विशाखापटनम–अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस: 12 व 13 जून 2026 को रद्द।
20808 अमृतसर-विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस: 13 व 14 जून 2026 को रद्द।
12251 यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस: 09 व 12 जून 2026 को रद्द।
12252 कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस: 11 व 14 जून 2026 को रद्द।
22648 तिरुअनंतपुरम नॉर्थ-कोरबा एक्सप्रेस: 11 व 15 जून 2026 को रद्द।
22647 कोरबा-तिरुअनंतपुरम नॉर्थ एक्सप्रेस: 13 व 17 जून 2026 को रद्द।
रूट बदलकर चलेंगी ये प्रीमियम ट्रेनें (Diverted Route Premium Trains)
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कुछ प्रीमियम ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया है:
12222 हावड़ा-पुणे दुरन्तो एक्सप्रेस: 11 व 13 जून 2026 को परिवर्तित मार्ग (झारसुगुड़ा–टिटलागढ़-रायपुर) से चलेगी।
12221 पुणे-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस: 13 व 15 जून 2026 को परिवर्तित मार्ग (रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुड़ा) से चलेगी।
12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस: 11 व 13 जून 2026 को परिवर्तित मार्ग (रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुड़ा) से चलेगी।
12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरन्तो एक्सप्रेस: 12 व 15 जून 2026 को परिवर्तित मार्ग (झारसुगुड़ा–टिटलागढ़-रायपुर) से चलेगी।
12101 एलटीटी-शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस: 12 व 13 जून 2026 को परिवर्तित मार्ग (रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुड़ा) से चलेगी।
12102 शालीमार-एलटीटी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस: 14 व 15 जून 2026 को परिवर्तित मार्ग (झारसुगुड़ा–टिटलागढ़-रायपुर) से चलेगी।
12880 भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस: 11 व 15 जून 2026 को परिवर्तित मार्ग (झारसुगुड़ा–टिटलागढ़-रायपुर) से चलेगी।
12879 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस: 13 व 17 जून 2026 को परिवर्तित मार्ग (रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुड़ा) से चलेगी।
देरी से चलेंगी आजाद हिंद और हावड़ा एक्सप्रेस (Rescheduled Trains)
12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस: 11 से 15 जून 2026 तक अपने निर्धारित समय से 03 घंटे देरी से रवाना होगी।
12809 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस: 11 से 15 जून 2026 तक अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 30 मिनट की देरी से रवाना होगी।
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे स्टेशन निकलने से पहले NTES ऐप या 139 नंबर पर अपनी ट्रेन की स्थिति (Train Running Status) अवश्य जांच लें।


