चाईबासा । डीजीपी कमल नयन चौबे आज चाईबासा पहुंचे। डीजीपी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में तीनों जिलों के डीआईजी पुलिस एव सीआरपीएफ और तीनों जिलों के एसपी ,पुलिस पदाधिकारियों एवं सीआरपीएफ के अधिकारियों के साथ लगभग 2 घंटे तक नक्सल अभियान, विधानसभा चुनाव, विधि व्यवस्था आदि को लेकर बैठक की और कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।डीजीपी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में सिंहभूम
(कोल्हान)प्रमंडल में संचालित नक्सल विरुद्ध अभियान से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा हेतु बैठक हुई जिसमें स्पेशल ब्रांच के एडीजी अजय कुमार सिंह,अभियान के एडीजी एम एल मीणा, सीआरपीएफ के आईजी संजय लाठकर ,एसटीएफ के डीआईजी साकेत कुमार सिंह,रांची के डीआईजी ए वी होमकर, कोल्हान के डीआईजी कुलदीप द्विवेदी, सीआरपीएफ डीआईजी हनुमंत सिंह रावत, खूंटी जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा सरायकेला खरसावां के पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस सहित तीनों जिलों के वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं सीआरपीएफ के पदाधिकारी उपस्थित थे ।बैठक के उपरांत डीएजीपी श्री चौबे ने बताया कि सिंहभूम के तीनों जिलों में चलाए जा रहे नक्सल के विरूद्ध अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी थी। इस बैठक में पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला खरसावां खूंटी जिला मे नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के सभी रणनीतियों पर चर्चा के साथ ही तमाम तथ्यों पर विश्लेषण किया गया है।इस क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों को रोकना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।इसी को ध्यान में रखते हुए आज तीनों जिलों के पुलिस अधीक्षक,रेंज डीआईजी एवं सीआरपीएफ के वरीय पदाधिकारियों के साथ मिलकर स्थिति का आंकलन किया गया है और बेहतर संघर्ष और मजबूत लड़ाई से संबंधित कार्य सूची एवं समय सीमा का निर्धारण किया गया है।इसके साथ ही अभी कितने अतिरिक्त बल की आवश्यकता है उसकी समीक्षा भी की गई है। उन्होंने कहा कि तीनों जिला हमारी प्राथमिकता में है और यहां नक्सलवाद और नक्सलियों के सफाए तक अभियान लगातार जारी रहेगा। सारंडा और पोडाहाट नक्सल प्रभावित क्षेत्र है इसमें पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। नक्सलियों खिलाफ अभियान को और तेज किया जाएगा। जब तक नक्सलियों का सफाया और नक्सली पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा लगातार नक्सलियों के खिलाफ चलाया जा रहे अभियान से नक्सल गतिविधियों में कमी आई है और नक्सल बच कर भाग रहे हैं । विधानसभा चुनाव संबंधी तैयारियों के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर भी समीक्षा की गई है शांतिपूर्ण निष्पक्ष भयमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण चुनाव कराना पुलिस की पहली प्राथमिकता होगी । आगामी विधानसभा चुनाव पर भी हमारा मुख्य फोकस रहेगा। चुनाव के दौरान भी कितने फोर्स और सुरक्षा बलों की जरूरत है । कहां अतिरिक्त बल लगाया जाएंगे ,संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है और सूची बनाई गई है कार्य योजना तैयार किया गया है। दुर्गा पूजा ,दशहरा और रावण दहन के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि वर्षों से परंपरा के अनुसार होता रहा है दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था और कानून का सख्ती से प्रयोग किया जाएगा और जो भी कानून और परंपरा के अनुसार आयोजन किए जाते रहे हैं वह होंगे और पूरी सुरक्षा दी जाएगी ।लोग निर्भीक होकर भयमुक्त वातावरण में रहे इसके लिए पुलिस मुस्तैद रहेगी और विधि व्यवस्था के साथ ही कानून का सख्ती से पालन होगा। डीजीपी श्री चौबे आज हेलीकॉप्टर से टाटा कॉलेज हेलीपैड पहुंचे। हेलीपैड में पुलिस अधीक्षक इन्द्रजीत महथा और जिले के पुलिस पदाधिकारियों ने उनका और उनके साथ आए एडीजीपी का स्वागत किया हेलीपैड में पुलिस महानिदेशक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।समाहरणालय पहुंचने पर उपायुक्त अरवा राजकमल और डीडीसी आदित्य रंजन ने डीजीपी को बुके देकर स्वागत किया ।



