
चाईबासा।


मंझारी प्रखण्ड मुख्यालय मे भष्ट्राचार निरोधक व्युरो ने प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी नवल किशोर सिंह को पांच हजार घुस लेते रंगे हाथ पकडा है। उनके पास से घुस लेने वाला रकम भी बरामद कर लिया गया है। इस सर्दभ मे भष्ट्राचार निरोधक व्युरो के डी एस पी अमर पाण्डेय ने बताया कि मझारी प्रखण्ड के टोटो थाना क्षेत्र स्थित उकुभादकम मध्य विधालय के सहायक शिक्षक देवकांत गौड़ ने भष्ट्राचार निरोधक व्युरो को लिखित शिकायत की थी कि प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी नवल किशोर सिंह ने मेरा वेतन के वृद्धि की प्रविष्टि सेवा पुस्तिका मे अंकित कराने के एवज मे 1000 हजार रुपया मांग रहे है। इसके अलावे झीकपानी थाना क्षेत्र स्थित नया गांव मे प्राथमिक विधालय , बिदरी के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरसिह तामसोय को विधालय विलंब आने का स्पष्टीकरण पूछा गया था एवं वेतन कटौती एवं विभागीय कार्रवाई की घमकी देकर पांच हजार रिश्वत की मांग की गई थी। उन्होने इस मामले को लेकर भष्ट्राचार निरोधक व्युरो मे शिकायत दर्ज कराया था।
उन्होने उसी आलोक में जांच किया गया । और रांची स्थित भष्ट्राचार निरोधक व्युरो थाना मे प्राथमिक दर्ज की गई। उसी प्राथमिक के आधार पर शुक्रवार को मंझारी के प्रखण्ड कार्यलय मे 5000 हजार घुस लेते प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी नवल किशोर सिंह को घुस लेते रंगेहाथ पकड़ा गया।

